कोठारी कॉलेज के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण दल रवाना

केकड़ी 23 दिसंबर(पवन राठी) । निर्मला कोठारी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सावर की छात्र छात्राओं का भ्रमण दल प्रातः 6:00 बजे उदयपुर के लिए रवाना हुआ । निर्मला कोठारी कॉलेज के निदेशक एस एन न्याती ने बताया कि बी एड द्वितीय वर्ष की छात्रों के दो दल बनाए गए, प्रथम दल के 48 छात्र अध्यापकों के दल को कॉलेज के कोषाध्यक्ष अविनाश कोठारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया व द्वितीय दल शीतकालीन अवकाश के बाद शैक्षिक भ्रमण पर जाएगा । प्रथम दल में प्रभारी के रूप में रामबाबू सोनी ,गरिमा अग्रवाल ,धनराज जांगिड़,छीतऱ लाल बलाई, नंदकिशोर, सलमा गोरी, कार्यालय सहायक श्याम लाल नवाल के नेतृत्व में उदयपुर के लिए रवाना हुए । शैक्षिक भ्रमण दल प्रातः सावर से रवाना होकर शाहपुरा, भीलवाड़ा, गढ़बोर चारभुजा नाथ , हल्दीघाटी कुंभलगढ़ होता हुआ विश्राम उदयपुर करेंगे, प्रातः उदयपुर का भ्रमण कर श्रीनाथजी के दर्शन लाभ लेकर रात्रि में सावर पहुंचेंगे ।

error: Content is protected !!