अजमेर।
विश्व मुस्लिम बोर्ड में डॉ. हाजी आई.ए.एस जमा विश्व अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बोर्ड के संस्थापक डॉ एम आर अंसारी एडवोकेट ने डॉक्टर हाजी आई.ए.एस. जमा को उनकी सामाजिक कार्यकुशलता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है और मुस्लिमों की रहनुमाई के लिए आवाज बुलंद करते हुए शासन प्रशासन तक बात पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है। डॉ. हाजी आई. ए. एस. ज़मा को विश्व मुस्लिम बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर अजमेर में भी मुस्लिम जनों में भी खुशी देखी गई। अजमेर में बोर्ड से जुड़े असलम खान ने बताया की डॉक्टर हाजी आई.ए.एस जमा पहले विश्व मुस्लिम बोर्ड में ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर थे, अब विश्व मुस्लिम बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हमें उम्मीद है कि वह समाज की समस्याओं को पहले की तरह जोर शोर से उठाएंगे।