अतिक्रमण व अवैध निर्माण के 5 मामलों के संबंध में नगर निगम आयुक्त को मांग पत्र सौंपा

आज आम आदमी पार्टी अजमेर द्वारा अजमेर शहर में अतिक्रमण व अवैध निर्माण के 5 मामलों के संबंध में ( अवैध के विरुद्ध युद्ध ) समिति अध्यक्ष अफाक अली के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त को मांग पत्र सौंपा।
अफाक अली ने बताया कि वैशाली hospital (गौरव पथ), राणा hospital (वैशाली नगर), मित्तल hospital ( पुष्कर road ), RS hospital ( Kotra ),पुराना मित्तल hospital (ग़ोरव पथ) इन पांच हॉस्पिटल कि बिल्डिंग में पार्किंग हेतु कोई स्थान चिन्हित नहीं है। जहां इन के प्रबंधन द्वारा पार्किंग सुविधा ना दिए जाने से सड़क पर गाड़ियाँ पार्क की जा रही हैं। यहां पर आटो से लेकर दोपहिया वाहन तक खड़े होने से जाम की स्थिति भी रहती है। जिससे सड़क मार्ग पर अनुचित अतिक्रमण हो रहा है व अजमेरवासियों को असुविधा हो रही है। साथ ही कुछ में पार्किंग के स्थान पर अन्य व्यावसायिक गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं। इसी संबंध में आज आम आदमी पार्टी, अजमेर (अवैध के विरुद्ध युद्ध ) समिति द्वारा पांच चिन्हित बिल्डिंग के बारे नगर निगम आयुक्त को मांग पत्र सौंपा। व मांग की गई कि बिल्डिंग के निगम द्वारा approved नक़्शे की कॉपी आम आदमी पार्टी को दी जाए व उक्त हॉस्पिटल की बिल्डिंग पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने हेतु मांग की ताकि अजमेर की जनता को राहत मिले।

इस दौरान अजमेर ज़िला कार्यवाहक अध्यक्ष हेमंत गहरवार, ज़िला सह कोषाध्यक्ष राजेश नायक,उत्तर विधानसभा अध्यक्ष हरिराम कोडवानी,ज़िला उपाध्यक्ष टेम्पो टैक्सी ड्राइवर यूनियन दीपक कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला सचिन ऋषिदत्त शर्मा, प्रीतम, हेमनंदिनी व आदि कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।

पृथ्वी सिंह नरूका
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, जिला अजमेर

error: Content is protected !!