अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा केंद्र, फोटो, हस्ताक्षर एवं विषय के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन का अवसर
अजमेर, 24 दिसम्बर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सांख्यिकी अधिकारी, आयोजना विभाग (आर्थिक एवं सांख्यिकी) संवीक्षा परीक्षा, 2021 हेतु आगामी शक्रवार से संशोधन का अवसर दिया जा रहा है। दिनांक 31 दिसम्बर 2021 से 9 जनवरी 2022 तक अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा केन्द्र, फोटो, हस्ताक्षर एवं विषय के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन ऑनलाइन किये जा सकेंगे। अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन संशोधन के विकल्प का ही प्रयोग करें। आॅफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किये जायेंगें। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगीं। आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 18 दिसम्बर 2021 को अजमेर जिला मुख्यालय पर किया गया था।
आॅनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रक्रिया
संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/आॅनलाइन बैंकिंग के माध्यम से रू. 300/-का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के आॅनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध Apply Online Link अथवा SSO Portal पर Login कर Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर [email protected] पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर सम्पर्क किया जा सकता है।