मानव कि सेवा से प्रभू प्रसन्न होता-फादर जे.के.शर्मा
अजमेर दिनांक 24 दिसम्बर 2021, मीनू स्कूल चाचियावास में क्रिसमस पर्व का आयोजन बडे धूम धाम के साथ किया गया। पर्व का शुभारभ मुख्य अतिथि फादर जे.के शर्मा, जितेन्द्र सेन समाज सेवी, आशीष कुमार जगत ट्रेडर्स, हेमराज समाज सेवी अजमेर क्षमा आर कौशिक सचिव एवं मुख्यकार्यकारी डॉ. भगवान सहाय शर्मा, पदमा चौहान, लक्ष्मण सिंह चौहान आदि द्वारा किया गया। संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने जानकारी देते हुए कि संस्था प्रतिवर्ष बच्चों के सामाजिक विकास के लिए क्रिसमस पर्व का आयोजन कर जिसमे क्रिसमस ट्री सजाना . सजावट कार्य ,ग्रीटिंग कार्ड बनाना, प्रभू ईषू की झांकी सजाना, केरल गायन आदि गतिविधियां कर व्यवहारिक रुप से क्रिसमस पर्व की जानकारी दी जाती है इस अवसर पर सांता ने बच्चो के संग नृत्य कर क्रिसमस की बधाई व उपहार देकर खुषियां बांटी और मनोरंजन किया एवं बच्चों ने सामूहिक व एकल नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
फादर ने बच्चो को क्रिसमस पर्व की जानकारी देते हुए बताया कि प्रभू ईष्वर लोगो की सेवा सेवक बनकर करता है। मनुष्य को अपने जीवन मे सेवा को प्रथम स्थान देना चाहिए, परमेष्वर दिव्यांग जनांे की सेवा से प्रसन्न होता है।
श्रीमती कौशिक ने अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मंे सागर कोलेज के विद्यार्थियो का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर शर्मा द्वारा किया गया।
राकेश कुमार कौशिक
निदेशक