आज दिनांक 20 दिसंबर 2021 को भाजपा राजस्थान के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने भाजपा शहर जिला अजमेर के प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ली, जिसमें शहर जिला अजमेर द्वारा किए गये अब तक के कार्यों की जानकारी ली व आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा निर्देश दिये
भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कई संघर्षों को पार कर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने की ख्याति प्राप्त की है,इस सफल विकास यात्रा मे सबसे महत्वपूर्ण योगदान भाजपा के कार्यकर्ताओं का रहा है,आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवाद की अलख देश भर में जला रखी है इसी का उदाहरण है की कलकत्ता मे रहने वाला कार्यकर्ता कश्मीर में जाकर बलिदान देता है और केरल की घटना का दुख अजमेर के कार्यकर्ता को भी होता है यही भाजपा की पहचान है और यही हमारी राष्ट्रीय एवं राष्ट्रवादी पार्टी होने की पहचान है
भाजपा समाज में ख्याति प्राप्त करने के लिए कार्य नहीं करती वरन समाज के कल्याण के लिए कार्य करती है
जिन कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा ने 2014 व 2019 में देश भर मे विजयश्री प्राप्त की थी उन्ही कार्यकर्ताओं ने मिलकर संकल्प लिया है कि हम सतत विजय- अजय भाजपा वाली पार्टी बनाएंगे
हम चुनाव संगठन की ताकत के दम पर ही लड़ते हैं और उसी संगठन को मजबूत करने का कार्य हमारे सशक्त मंडल अभियान के माध्यम से किया जा रहा है
कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का निर्माण ही हमारा मुख्य कार्य है और भाजपा का कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान है
आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाडा ने बताया कि कल दिनांक 25 दिसंबर को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धयअटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को भाजपा देश भर मे सुशासन दिवस के रूप में बनाएगी व अनेकों सेवा कार्य किये जायेंगे, जिसमें दयानंद बाल सदन में कम्बल वितरण जैसे अनेकों रचनात्मक व सेवा कार्य होंगे,साथ ही कल से समर्पण निधि कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेंगे जिसमें भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता स्व इच्छा से अपनी पार्टी के प्रति अपना समर्पण देगा
बेठक की शुरुआत माँ भारती , डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दिनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया
बेठक की शुरुआत राष्ट्र गीत वन्दे मातरम के साथ हुई एवं बेठक का समापन राष्ट्र गान से हुआ
बैठक का संचालन जिला महामंत्री रमेश सोनी ने किया व धन्यवाद जिला महामंत्री वेद प्रकाश दाधिच ने दिया
बेठक में सांसद भागीरथ चौधरी , अजमेर संगठन प्रभारी बीरम देव सिंह ,महापौर ब्रजलाता हाड़ा , नगर निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र गहलोत,पूर्व मंत्री श्री किशन सोनगरा,प्रशिक्षण शिविर प्रदेश संयोजक भगवती प्रसाद सारस्वत ,किशनगढ़ विधानसभा प्रत्याशी विकास चौधरी , महामंत्री सम्पत सांखला , पूर्व ज़िला अध्यक्ष अरविंद यादव,शिव शंकर हेड़ा, धर्मेश जैन ,सुरेंद्र शेखावत,
हरीश झमनानी,जय किशन पारवानी,कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, सीमा अखावत, प्रभा शर्मा , महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव , ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष अंकित गुर्जर, एस सी मोर्चा अध्यक्ष मुकेश खिंची ,विकास सोनगरा , राजेश घाटे ,राजेश शर्मा ,मंडल अध्यक्ष महेंद्र ज़दम, दीपेन्द्र लालवानी , हेमंत सांखला , प्रकाश बंसल,जयराम मालाकार,सतीश बंसल, राजकुमार लालवानी ,कंवल प्रकाश,आनंद सिंह राजावत,शम्भू दयाल शर्मा,अनीश मोयल,रचित कच्छावा,मोहन लालवानी,अनिल शर्मा,दीपक सिंह राठौड़,महेंद्र सिंह,सुनिल शर्मा,आदि उपस्थित रहे