केकडी 24 दिसम्बर(पवन राठी)
निकटवर्ती ग्राम सांकरिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के चार होनहार एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का भारत सरकार द्वारा इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ ।विद्यालय के संस्था प्रधान सांवत राम बैरवा ने बताया कि केकड़ी ब्लॉक में इंस्पायर अवार्ड में सर्वाधिक चयन 4 विद्यार्थियों का सांकरिया विद्यालय से हुआ है चारों विद्यार्थियों के चयन होने पर विद्यालय परिवार द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इंस्पायर अवार्ड योजना विद्यार्थियों के नवा चारों को प्रोत्साहन देने के देने हेतु भारत सरकार की एक अभिनव योजना है जिसके तहत वैज्ञानिक एवं तकनीकी सोच के साथ सर्वश्रेष्ठ क्रिएटिव आइडिया को चयनित किया जाता है विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड में कक्षा 10 के लक्ष्मी प्रजापत, कृष्णा जाट, टीना कंवर राठौड़ ,अंकित गुर्जर का चयन इंस्पायर अवार्ड में हुआ है जिसमें भारत सरकार के द्वारा दस हजार रु. की राशि विद्यार्थियों को प्रोत्साहन हेतु एवं मॉडल तैयार करने हेतु दी जाती है. जिला स्तर पर भी चयन होने पर राज्य स्तर पर होने वाली प्रदर्शनी में भाग लेना है इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक जोरावर सिंह गौड़ विनीता सरावगी,रामदयाल रेगर, रामेश्वर बेरवा रामप्रसाद खटीक आदि सहित विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित थे।