अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन शाखा अजमेर के द्वारा मासिक पूजन कार्यक्रम की श्रंखला में इस माह की पूजन का आयोजन दिनांक 26 दिसंबर 2021(रविवार) को सिद्धकूट चैत्यालय सोनीजी की नसियां आगरा गेट अजमेर पर रखा गया है । इस अवसर पर प्रातः 7:30 से 8:00 बजे तक जिनेंद्र अभिषेक 8:00 से 9:00 तक सामूहिक नित्य नियम पूजन,शांति पाठ, क्षमापना पाठ आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। अध्यक्ष संजय सोनी एवं
सचिव सुरेश गदिया ने संस्था के सभी सदस्यों को सपरिवार इस अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है।
विजय पांड्या
प्रवक्ता
9783933641