केकडी 24दिसम्बर(पवन राठी)
सुप्रसिद्ध कवि स्व. सुरेंद्र दुबे की तृतीय पुण्यतिथि पर स्व. सुरेंद्र दुबे स्मृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन की शुरुआत शाहपुरा से आए कवि कैलाश मंडेला ने सरस्वती वंदना से की इसके बाद राजस्थानी गीतकार देवकरण मेघवंशी ने अपनी राजस्थानी प्रस्तुतियों से दर्शकों की दाद पाई, कवि सम्मेलन को वीर रस के कवि अशोक चारण ने ऊंचाइयां प्रदान करते हुए “मेरी मौत को तिरंगा मिले मैं मर कर भी जी जाऊंगा”-सहित अनेक देश भक्ति पूर्ण गीत सुना कर दर्शकों में जोश भर दिया,कवि कैलाश मंडेला ने अपनी हास्य पैरोडीयो से दर्शकों को गुदगुदाये रखा,शिव तूफान ब्यावर,उमेश उत्साही जयपुर,दीपक पारीक भीलवाड़ा, दिनेश बंटी शाहपुरा ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी।
कवि सम्मेलन का संचालन डॉ. कीर्ति काले दिल्ली ने किया।