पारस जेके अस्पताल के डॉक्टरों ने किया दुर्लभ स्पाइनल हेमरेज से जूझ रहे मरीज़ का इलाज

प्रतिवर्ष 10 लाख लोगों में से किसी एक को होता है स्पाइनल हेमरेज
इलाज के अगले ही दिन मरीज़ हुआ पैरों पर चलने के काबिल

उदयपुर : आम तौर पर ब्रेन हेमरेज की समस्या पर बहुत चर्चा होती है, लेकिन स्पाइनल हेमरेज की समस्या और उसकी गंभीरता के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। हाल ही में पारस जेके अस्पताल, उदयपुर ने एक दुर्लभ स्पोंटेनियस स्पाइनल हेमरेज से जूझ रहे मरीज़ का इलाज किया। अध्ययन बताते हैं कि यह एक ऐसा केस है जो 10 लाख लोगों में से किसी एक ही व्यक्ति में प्रतिवर्ष इस तरह का हेमरेज पाया जाता है।
उदयपुर के रहने वाले 63 वर्षीय चन्द्रप्रकाश आमेटा (बदला हुआ नाम) 3 दिसंबर, 2021 की सुबह को दोनों पैरों में असामान्य कमजोरी का अनुभव हुआ, फिर अचानक वे अपने दोनों पैरों पर खड़े हो पाने में असमर्थ हो गये और यहाँ तक कि उनको पेशाब करने में भी समस्या महसूस होने लगी। उनकी स्थिति की गंभीरता हो देखते हुए उन्हें तत्काल पारस जेके अस्पताल, उदयपुर लाया गया, जहां न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर मनीष कुलश्रेष्ठ ने उनकी शुरुवाती जांच व एमआरआई की जिसमें पता चला कि उन्हें स्पोंटेनियस स्पाइनल हेमरेज हुआ है। इसके बाद इंटरवेंशन न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर तरुण माथुर ने क्षतिग्रस्त धमनी का पता लगाने के लिए डीएसए टेस्ट किया जिससे यह पता चला की उनकी किसिस भी मेजर आर्टरी में ब्लीडिंग नहीं थी ।
सभी ज़रूरी जाँच के बाद कंसल्टेंट, न्यूरो एंड स्पाइन सर्जन डॉक्टर अजित सिंह के अनुभवी निर्देशन में हेमरेज को निकालने की योजना बनाई गई और सर्जरी प्रक्रिया शुरू की गई। मरीज़ को एनेस्थीसिस्ट डॉक्टर नितिन कौशिक ने मरीज़ को एनेस्थीसिया दिया। प्रोसीजर के दौरान केस में मुख्य चुनौती इस बात की थी कि हेमेटोमा (नस के बाहरी हिस्से में बनने वाला खून का थक्का) रीढ़ के ऊपरी भाग से निचले भाग तक फैला हुआ था, जिसमें रीढ़ की हड्डी के 10 खंड शामिल थे (रीढ़ की हड्डी में कुल 33 खंड होते हैं)। ऐसे में सर्जरी की तत्काल आवश्यकता थी और ज़रा सी भी देरी का परिणाम दोनों पैरों में हमेशा के लिए लकवा हो सकता था।
सर्जरी के दौरान मरीज़ की रीढ़ का हिस्सा चीरे से खोला गया ताकि खून के उस थक्के को निकाला जा सके जिसके कारण रीढ़ पर दबाव बन रहा था। इस दौरान रीढ़ की संरचना के आस-पास की नसों का भी ध्यान रखना एक मुख्य चुनौती थी। सभी तरह की सावधानी अपनाते हुए प्रोसीजर को पूरा किया गया और सर्जरी सफल रही। सर्जरी के तुरंत बाद मरीज़ की हालत में तेज़ी से सुधार देखा गया और वे ठीक अगले दिन अपने पैरों पर खड़े भी हो गये।
कंसल्टेंट, न्यूरो एंड स्पाइन सर्जन डॉक्टर अजित सिंह, पारस जेके अस्पताल, उदयपुर बताते हैं, “जिस प्रकार के स्पाइनल हेमरेज से ये मरीज़ जूझ रहा थे ऐसे में तत्काल इलाज की आवश्यकता होती है नहीं तो मरीज़ जीवन भर लकवे का शिकार हो सकता है, साथ ही इसकी सर्जरी के दौरान बहुत कुशलता व सावधानी की बेहद ज़रूरत होतीं है ताकि रीढ़ के आस-पास की नसों को हानि ना हो। इस तरह के हेमरेज का सटीक कारण बता पाना भी मुश्किल है, लेकिन बहुत से मामलों में माना जाता है कि तेज़ खांसी या छींक के कारण स्पाइन की कोई नस फट जाती है जिसके कारण यह स्थिति हो सकती है।“

पारस जेके अस्पताल
पारस जेके अस्पताल 200 बेड्स की सुविधा, आधुनिक कैथ लैब, एमआरआई, सीटी, मोड्यूलर ओटी, डायलिसिस और 60 आईसीयू बेड्स आदि की सुविधाओं से लैस अस्पताल है। यह कार्डियोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रोएंट्रोलाजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और मिनिमल इनवेसिव सर्जरी जैसे मुख्य क्लिनिकल प्रोग्राम्स सहित एक मल्टी सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल है। अस्पताल का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतरीन है और न्यूरो इमरजेंसी, ट्रॉमा और क्षेत्र में क्रिटिकल केयर की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम्स इसे एक तरह से वर्ल्ड क्लास ट्रामा सेंटर बनाने का प्रयास हैं।
अनुभवी मेडिकल प्रोफेशनल्स और आधुनिक मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर- यह अस्पताल पारस हेल्थकेयर की किफायती दामों में इलाज, इलाज तक आसन पहुँच और अच्छी गुणवत्ता के इलाज के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

error: Content is protected !!