केकडी 25 दिसम्बर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल केकड़ी द्वारा शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में आज गौशाला में गायों को गुड़ व चारा खिलाकर श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की
इस अवसर पर केकड़ी पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई अजात शत्रु थे तथा राष्ट्र भावना से ओतप्रोत थे आप कुशल राजनीतिज्ञ नहीं अपितु एक अच्छे कवि, लेखक और एक अच्छे पत्रकार भी थे व आप भारतीय जनता पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं।
आप तीन बार देश के प्रधानमंत्री भी बने हैं।
आप प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देश में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए जैसे स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्गों जाल बिछाया, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना प्रारंभ कर गांवों को शहरों से जोडा, पोखरण में परमाणु परीक्षण कर दुनिया में भारत को शक्ति संपन्न राष्ट्र बनवाया तथा आपके प्रधानमंत्रीत्व के कार्यकाल में ही भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना को परास्त कर कारगिल में फतह हासिल की थी साथ ही केंद्र में कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की।
वर्तमान केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेई के राष्ट्रहित में दिए गए योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
आज हम सब कार्यकर्ताओं को संकल्पित होकर और उनके बताए गए मार्ग पर चलकर पार्टी व राष्ट्र की सेवा करते रहना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम को महामंत्री रामबाबू सागरिया युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज जाखड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए
आभार महामंत्री कमल सांखला ने किया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी, महामंत्री सीमा जेतवाल, एसी मोर्चा अध्यक्ष महेश नायक, पार्षद मिश्रीलाल डसाणिया कैलाश चौधरी, पूर्व पार्षद प्रीतम जैन, धनराज कच्छावा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद गोठरवाल, रोहित जांगीड़, केदार साहू, ओम प्रकाश माली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।