आज दिनांक 25 दिसंबर 2021 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया एवं आज से समर्पण महा अभियान का शुभारंभ किया,व कई रचनात्मक व सेवा कार्य किये गये,जिसमे दयानंद बाल सदन मे कम्बल वितरण,व फल वितरण, गो सेवा जैसे अनेको कार्य हुये
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि
आदर्शों व विचारों से कभी समझौता न करते हुए,माँ भारती के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले, हम सभी के प्रेरणा स्रोत, अटल जी हम सभी के ह्रदय मे सदा अटल रहेंगे,हम सभी राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा से प्रेरित है,उन्होंने भारत को मजबूत और विकसित बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया,उनकी विकास पहल ने लाखों भारतीयों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया, अटल जी ने ही भारत की परमाणु शक्ति से विश्व को परिचय करवाया व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क व प्रधानमंत्री शहरी सड़क योजना के माध्यम से प्रत्येक गांव व शहर को जोड़ा, अटल जी ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया उन्होंने सरकार छोड़ दी लेकिन समझौता करना पसंद नहीं किया उनकी तारीफ सदा विपक्ष ने भी की है अटल जी ने ही नये भारत की नींव रखी,स्वर्णिम चतुर्भूज सहित कई योजनाओं की उन्होंने शुरूआत की थी,पोखरण मे परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र घोषित किया
सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि हम सभी पार्टी को नित्य अपने समय का समर्पण करते हैं उसी क्रम मे आज हमे पार्टी ने शुभ अवसर दिया है कि हम कुछ राशि अपने समर्पण के रूप में पार्टी को देवे जिससे पार्टी का कोष भी आत्मनिर्भर बने वह कोष पार्टी कार्यकर्ताओं का कोष हो
उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि संगठन हमें पहचान देता है,संगठन हमे प्रतिष्ठा देता है,हमें भी संगठन को कुछ ना कुछ अपनी स्वेच्छा से संगठन को निश्चित ही देना चाहिये,जिससे हमारा संगठन मजबूत होगा तो समाज में हम और हमारी प्रतिष्ठा ओर भी बढ़ेगी
समर्पण महाअभियान के जिला संयोजक पूर्व महापौर व निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र गहलोत ने समर्पण अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश द्वारा अभियान के प्रथम दिवस पर 21 लाख रुपये का लक्ष्य दिया गया था,जिसे पार कर अजमेर शहर ने 23 लाख की राशि प्रथम दिवस पर एकत्र कर आज समर्पण महाअभियान का शुभारंभ किया,गहलोत ने बताया कि समर्पण महाअभियान का उद्देश्य पार्टी का यह है कि पार्टी जब सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन रही है तो पार्टी अपने कोष के आधार पर भी आत्मनिर्भर हो,इस समर्पण महा अभियान मे भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक अपना समर्पण पार्टी के प्रति देने को तैयार है,इस समर्पण राशि का उपयोग पार्टी द्वारा चलाये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमो व रचनात्मक कार्य मे किया जायेगा
जिला संगठन प्रभारी बीरम देव सिंह ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे सशक्त मंडल अभियान को गति देने के लिए आव्हान किया व कहा कि हम मंडल पर मजबूत होंगे तो हमारा संगठन स्वतः ही मजबूत होगा
पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहां की अटल जी से हमें सबको साथ लेकर चलने की प्रेरणा मिलती है उन्होंने देश राजनीतिक दलों को एक कर कार्य किया था यह भारतीय राजनीति में अपने आप में प्रेरणादायक है व खास बात यह है कि उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, यही कारण है कि अटल जी आज हमारे बीच ना होने के बाद भी हम सभी के दिलों में बसते हैं अजमेर की अटल जी की ऐतिहासिक आम सभा को याद दिलाते हुए यादव ने कहा कि अजमेर मे अटल जी एक सभा में 6 घंटे लेट पहुंचे तो भी आमजन मे उनको सुनने के लिए उत्सुकता थी,इसी कारण है कि वह आमजन इंतजार करती रही,इससे ही किसी नेता की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाउपाध्यक्ष प्रभा शर्मा ने की व कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रमेश सोनी ने किया
कार्यक्रम मे महापौर ब्रजलता हाड़ा,किशनगढ़ सभापति दिनेश सिंह राठौड़,महामंत्री संपत सांखला,वेद प्रकाश दाधीच, सतीश बंसल,धर्मेश जैन,सुरेंद्र सिंह शेखावत,आनंद सिंह राजावत,कंवल प्रकाश,शम्भू दयाल शर्मा,अनिल शर्मा, राजेश घाटे,मंडल अध्यक्ष महेंद्र जादम,प्रकाश बंसल, दीपेंद्र लालवानी, हेमंत सांखला अरुण शर्मा मोहन लालवानी,सीमा अखावत, जय किशन पारवानी, देवेन्द्र सिंह शेखावत, प्रवीण जैन,अमित जैन,भारती श्रीवास्तव,जे के शर्मा,डिम्पल शर्मा,नलिनी शर्मा,रूबी जैन,हेमलता खत्री,प्रतिभा पराशर,रचित कच्छावा,अंकित गुर्जर, राहुल जैसवाल, आदि उपस्थित रहे