आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वर्ण प्राशन शिविर शिविर का किया शुभारंभ

अजमेर, 28 दिसंबर। पूर्व शिक्षा मंत्री और अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वर्ण प्राशन शिविर निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वर्ण प्राशन शिविर का शुभारंभ किया । आत्रेय आयुर्वेदिक अस्पताल और ऐमिल फार्मास्यूटिकल्स इंडिया लिमिटेड और सोहन चिकित्सालय के संयुक्त तत्वाधान में आज सोहन चिकित्सालय रामनगर में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ । शिविर में श्वास रोग,उदर रोग,स्त्री रोग,त्वचा रोग,हड्डियों के दर्द,पीलिया,टाइफाइड,ब्लड प्रेशर,पथरी,किडनी की समस्या,मानसिक थकान,कमर दर्द,जोडो का दर्द,पाइल्स आदि का निशुल्क परामर्श,उपचार एवं दवा वितरण की गई । उन्होने बच्चों को स्वर्ण प्राशन की दो-दो बूदें भी पिलाई । जिससे बच्चों की इम्यूनिटी बढेगी व बच्चे अच्छे स्वास्थ्य के साथ आगे बढ सकेगे । शिविर में बच्चों को इम्युनिटी बूस्टर स्वर्ण प्राशन पिलाने और ब्लड शुगर की जांच निशुल्क की गई । डाॅ. अमित शास्त्री ,डाॅ. राकेश शर्मा,डाॅ. सुधाकर मिश्रा ने अपनी सेवाएं प्रदान की । शिविर में 300 से अधिक रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया ।
शिविर में स्थानीय पार्षद ज्ञान सारस्वत,सीताराम शर्मा,तुलसी सोनी,विजय साहु नरेश कुमावत मनोज सेन,दिनेश खटाना,प्रमोद कावडीया,हेमन्त वैष्णव,माणक सिसोदिया,प्रदीप राजावत,लखन साहू,नवीन रजोरिया,सुमित गोयल आदि कार्यकत्र्ताओ ने सेवाए प्रदान की ।

error: Content is protected !!