कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस मनाया

अजमेर(. )28 दिसम्बर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137 स्थापना दिवस के अवसर पर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने कहा ,कांग्रेस एक विचारधारा है | जो देश की सभ्यता,संस्कृति,पहचान,मुल्यो ,सिद्धांतों,और स्वधर्म को परिलक्षित करती है | कांग्रेस का आज 137 वां स्थापना दिवस है | हम सभी भारत वासियों के लिए गर्व का दिन है | आज से 137 साल पहले विश्व का सबसे बड़ा जन आंदोलन शुरू हुआ | जब से इस आंदोलन ने अपने आप को स्वतंत्र एकजुट और राष्ट्र का निर्माण करने के लिए समर्पित किया | इतिहास गवाह है, इस आंदोलन को खत्म करने की कोशिश करने वाले खुद ही इतिहास बन गए | यह आंदोलन ही कांग्रेस है | जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सेवा दल के कार्यकर्ताओं को संबंधित कर संबोधित करते हुए कहां की कांग्रेस ने, देश को आजाद कराने की लड़ाई लड़ी, अंग्रेजों से भारत देश को आजाद कराया | हर कठिन परिस्थिति में कांग्रेस का कार्यकर्ता सदैव आम जनता के साथ आम जनों की हितों की रक्षार्थ सदैव तत्पर और तैयार रहा है | अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है ,ताकि केंद्र की भाजपा सरकार की हकीकत सभी के सामने लाई जा सके | एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कांग्रेस शासन में अर्जित किए गए सरकारी उपक्रमों को बेचने , वह ठेके पर देने का काम करके, बेरोजगारी को बढ़ावा दे रही हैं और दूसरी तरफ खाद्यान्न पदार्थ सहित रसोई गैस ,पेट्रोल व डीजल सहित सभी दैनिक उपयोग की जरुरत की वस्तुओं को मंहगा किए जा रही है | इस तरह आम जनता को सरकार द्वारा लूटने का कार्य चल रहा है | सभी देशवासियों व कांग्रेस जन को, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस की अपार शुभकामनाएं एवं बधाई इस अवसर पर छोटू सिंह रावत , रविंद्र सिंह, विवेक कड़वा, जितेंद्र कुमार चौधरी , विकास मीणा , मस्तराम पादरा ,अनिल सेठी , बाल किशन,मान सिंह रावत, रामलाल नगवाड़ा , राकेश मेवाड़ा, राजेंद्र जेवलिया ,मुंशी खान चीता, विजय नागौरा सुरेश पाराशर, भागचन्द चौधरी सहित अनेक सेवा दल कार्यकर्ता, कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे| कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम एवं एवं ध्वजारोहण कर की गई |

विवेक कड़वा
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल
9610 786 923

error: Content is protected !!