केकडी 28 दिसम्बर(पवन राठी) / स्थानीय पटेल आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय अजमेर मार्ग केकड़ी पर चल रहें प्रान्तीय खेलकूद समारोह का आज दिनांक :- 28-12-2021 को समापन हुआ | प्रधानाचार्य श्री रामेश्वर चौहान ने बताया कि विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के चितौड़ प्रान्त के 17 व 19 वर्ष खो-खो खेल समारोह का समापन स्थानीय विद्यालय में हुआ | समापन का शुभारम्भ स्थानीय प्रबन्ध समिति के सदस्य श्री काशीराम विजय व विद्या भारती अजमेर जिले के जिला प्रभारी श्री बलवीर सिंह मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने माँ शारदा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया | 17 वर्ष की बहिनों में अजमेर जिला विजेता व भीलवाड़ा जिला उपविजेता रहे व 17 वर्ष भैयाओं में बांसवाडा जिला विजेता व भीलवाड़ा जिला उपविजेता रहे तथा 19 वर्ष भैयाओं में एक ही दल आने के कारण प्रतापगढ़ को विजेता घोषित किया गया | 19 वर्ष बहिनों में किसी भी जिलें के दल ने भाग नहीं लिया |
अतिथियों ने विजेता व उपविजेता रहे दलों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया | समापन में स्थानीय प्रबन्ध समिति के पूर्व सह सचिव श्री राजेश कुमार शर्मा व वर्तमान प्रबन्ध समिति के सचिव श्री अरविन्द गर्ग व समिति सदस्य श्री राधेश्याम जी भाटी व बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती माया ओझा रहें | स्थानीय विद्यालय के खेल प्रभारी अरविन्द कुमार तेली ने खेल समारोह का निर्देशन किया |
प्रान्तीय खेलकूद समापन के साथ ही क्षेत्रीय खेलकूद 17 व 19 वर्ष भैया / बहिनों के खो-खो खेल समारोह का शुभारम्भ हो गया | जिसमें राजस्थान क्षेत्र में आने वाले चितौड़ प्रान्त, जोधपुर प्रान्त व जयपुर प्रान्त के खिलाडी विजेता बनने के लिये अपनी प्रतिभा दिखायेगें |