केकडी 28 दिसम्बर(पवन राठी)
मेजर ध्यानचंद हाँकी क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हांकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को पटेल मैदान पर खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल व क्वार्टर फाइनल मैच काफी रोमांचक रहे व कड़ी टक्कर के मुकाबलो में दर्शकों को उत्कृष्ट व कलात्मक हाँकि देखने को मिली। मेजर ध्यानचंद क्लब के अरविंद अग्रवाल ने बताया कि आज खेले गए मैचों में
बापोड़ा भिवानी हरियाणा ने हाँकि अलवर को 1-0 से हाँकि जयपुर ने एमडीसी केकडी ब्ल्यू को 4-0से,हाँकि शाहजहांपुर ने एमडीसी केकडी रेड को ट्राइब्रेकर में 3-2 से,हाँकि कोटा ने नागपुर अकादमी महाराष्ट्र को सड़न डेथ में 6-5से परास्त कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
क्वार्टर फाइनल मुकाबलो में जबलपुर अकादमी मध्यप्रदेश ने यंग हाँकि रोहतक को 2-1से,हाँकि उदयपुर ने बापोड़ा भिवानी हरियाणा को ट्राइब्रेकर में 5-4 से,हाँकि जयपुर ने हाँकि गंगानगर को ट्राइब्रेकर ने 5-0से,हाँकि शाहजहांपुर ने हाँकि कोटा को 2-1से परास्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मेजर ध्यानचंद हाँकि क्लब के मनीष शर्मा ने बताया कि सेमीफाइनल मैच गुरुवार को पटेल मैदान पर प्रातः 8:15बजे से हाँकि जयपुर व हाँकि उदयपुर के मध्य व हाँकि शाहजहांपुर व जबलपुर अकादमी मध्यप्रदेश के बीच खेले जाएंगे,व विजेता टीमो के मध्य फाइनल मुकाबले के पश्चात समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।