निगम कर्मचारियों के बेवजह आंदोलन को गलत बताया व पार्षदों ने किया विरोध

आज दिनाक 30 दिसम्बर – अजमेर नगर निगम कर्मचारियों ने जो बेवजह पार्षदो के खिलाफ मोर्चा खोल कर आंदोलन को गलत ठहराते हुए महापौर महोदया को पत्र सौपकर जानकारी दी।
यह जानकारी देते हुए नरेष सत्यावना ने बताया कि हाल ही में समाचार पत्रों से ज्ञात हुआ है कि नगर कर्मचारियों ने पार्षदो के खिलाफ मोर्चा खोला रखा है जिसमें बताया गया है कि पार्षद कर्मचारियों की षिकायत कर रहे है जिससे कर्मचारियो का मनोबल गिर रहा है जिसका सभी पार्षदो ने विरोध करते हुए कहा है कि पार्षदो का ट्रस्टी होने की के नाते यह दायित्व है कि निगम में जो भी गलत हो रहा है, निगम हित में जो कार्य नहीं कर रहे है या जो निगम की रेवन्यु बढ़ाने की बजाय चोरी छुपे कार्य कर रहे है उनकी षिकायत आला अधिकारी तक पहंुचाना। जिसका निगम कर्मचारियों ने गलत समझकर आंदोलन कर रखा है जो कि गलत है। क्योंकि पार्षद कर्मचारी यूनियन का सम्मान करते है और कर्मचारी एवं पार्षद के बीच छोटी-मोटी नोंक-झोंक होती है तो आपस में बैठकर सुलझाना चाहिये ना कि आंदोलनात्मक रूप लेकर। इसी को लेकर पार्षदो द्वारा पत्र देकर निगम महापौर व आयुक्त महोदय को सम्पूर्ण घटना की जानकारी देकर बेवजह आंदोलन को गलत बताया व स्थिति से अवगत कराया।
इस दौरान नरेष सत्यावना, मो. वसीम, शाहजहां बीबी, मनीष सेठी, पिंकी बालोटिया व मोहम्मद शाकिर आदि पार्षदगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!