सरकार की नई गाइड लाइन के अनुसार ही किया जाऐगा श्री अमरापुर सेवा घर (वृद्धाश्रम) का लोकार्पण

अजमेर 30 दिसम्बर। ताराचंद हुन्दलदास खानचंदानी सेवा संस्था अजमेर श्री अमरापुर सेवा घर (वृद्धाश्रम) खेल मैदान के सामने, प्रगति नगर, कोटड़ा की एक आपातकालीन बैठक का आयोजन आज बैठक में यू.एस.ए. से आये महेश तेजवानी की उपस्थिति में रसोई बेनकॉट हॉल, स्वामी कॉम्पलेक्स में किया गया। जिसमें राजस्थान सरकार नई गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम को शुक्रवार 14 जनवरी, 2022 को दोपहर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर संत-महात्माओं व माता श्रीमती निर्मला हुन्दलदास खानचन्दानी के कर कमलों से किया जाएगा।
महामंत्री हरी चंदनानी ने बताया कि यह सेवा कार्य शुभ दिन प्रारंभ हो रहा है इसलिए इसमें टेंट, लाइट, हलवाई व छपाई की प्राथमिक व्यवस्थाऐं पूर्ण कर ली गई है व आश्रम को चलाने के लिए कर्मचारियों की नियुक्तियां कर दी गई है, आवासियों के आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है जो चन्द्रा मेडिकल स्टोर, वैशाली नगर, नेणुमल भीमनदास, नया बाजार, स्मार्ट ऑउटफीट, स्वामी कॉम्पलेक्स से प्राप्त किया जा सकता है।
दिनेश मुरजानी ने बताया कि अभी से ही लोग अपने माता-पिता व पूर्वजों की पुण्य तिथि, शादी की सालगिरह, परिवारों के सदस्यों के जन्मदिन व यादगार उत्सव सेवाघर में आकर मनाने के लिए संपर्क कर रहे है। यदि कोई भी आश्रम से जुड़ी जानकारी के लिए 8824913577, 9649750811, 9828044242, 0145-3558698 संपर्क कर सकता है।
आज बैठक में श्री अमरापुर सेवा घर (वृद्धाश्रम) के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, कोषाध्यक्ष सुनील खानचंदानी, उपाध्यक्ष मोती तेजवानी, दिनेश मुरजानी, हैल्थ इंचार्ज डॉ. भरत छबलानी व रमेश टिलवानी, प्रेम केवलरामानी, ललित लौंगानी, ब्रजेश गौड उपस्थित रहे।

हरी चंदनानी
महामंत्री
9649750811

error: Content is protected !!