केकडी 31 दिसम्बर(पवन राठी)
भारतीय जनता युवा मोर्चा अजमेर देहात द्वारा आयोजित अटल खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा केकडी द्वारा वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा अजमेर देहात अर्जुन नलिया व भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका थे अध्यक्षता भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने की,कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के जिला संयोजक मनोज कुमावत, हंसराज चौधरी,जिला महामंत्री देववृत सिंह,एस सी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक,जिला कार्यकारिणी सदस्य
सत्यनारायण गुर्जर,मण्डल महामंत्री रामबाबू सांगरिया व कमल सांखला,रितेश जेन थे।प्रारम्भ में युवा मोर्चा अध्यक्ष सांवर लाल चौधरी,उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह,महामंत्री खुशवंत व्यास व कालूराम चौधरी,मंत्री चंद्रकांत बोयत प्रवीण सेन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया ने कहा कि कहा जाता है कि जीत को बचाने की क्षमता होनी चाहिए लेकिन मैं कहता हूं की जीत के साथ-साथ हार को भी पचाने की क्षमता होनी चाहिए सभी खेल को खेल की भावना से खेलें भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल आवश्यक है अतः सभी को पूर्ण मनोयोग से शारीरिक स्वस्थ रखने के लिए खेल योग व्यायाम अवश्य करना चाहिए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है एक दूसरे से जुड़ने का मौका मिलता है युवा मोर्चा ने जो आयोजन किया है इसके लिए मैं उनको हार्दिक बधाई देता हूं,युवा मोर्चा अध्यक्ष सांवर लाल चौधरी ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी निर्णायक,खिलाड़ियों व सहयोगी कार्यकर्ताओ तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता में युवा मोर्चा मेवदाकला, लसाडिया व केकड़ी की टीमो ने भाग लिया और प्रथम स्थान पर कप्तान अशोक सोनी के नेतृत्व में मेवदा की टीम रही,प्रतियोगिता में मेवदाकला के श्रीराम शर्मा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।समारोह का संचालन मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया।