सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा नव वर्ष शुरुवात कबुतशाला के निर्माण कार्य शुरू करके करि गयी
अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की सारथी संस्था द्वारा पिछले 3 वर्षों से नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित पंचशील स्थति कांजी हाउस में गौ माता के लिए हरे चारे की व्यवस्था लगातार करी जा रही है पिछले दोनों लॉक डाउन में भी संस्था द्वारा गौ को हरे चारे का प्रतिदिन भोजन करवाया गया।
उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष जय गोयल ने बताया की संस्था द्वारा लॉक डाउन में पक्षियों के लिए भी दाने की व्यवस्था की थी और चूँकि संस्था द्वारा कांजी हाउस में भी कबूतरों को दाना डालना शुरू किया था जिसके चलते अब वहां प्रतिदिन काफी अधीक मात्रा में कबूतरों एवं अन्य पक्षियों का दाना चुगने के लिए लगातार आना शुरू हो गया है। वहां पक्षियों पर दाना चुगते समय बिल्ली, कुत्ता या कोई अन्य जानवर हमला न करे इस बात को दिन में रखते हुए पक्षियों की सुरक्षा के लिए संस्था द्वारा लोहे की जाली लगवाने का कार्य शुरू किया गया है, जिसके लिए संस्था ने निगम से स्वीकृति भी प्राप्त कर ली है।
चूँकि आस पास बहुत बड़ा ऐसा इलाका है जहाँ रहवास नहीं है ऐसे में कबूतर एवं अन्य पक्षियों को दाने पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब वहां कबुतशाला का निर्माण करवाया जा रहा है। पक्षियों के दाने पानी की व्यवस्था संस्था एवं जन सहयोग से करि जायेगी।