कर्मचारियों द्द्वारा एनपीएस के विरोध में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया#
केकड़ी 1 जनवरी(पवन राठी)
केकड़ी क्षेत्र के कर्मचारियों ने आज एनपीएस के विरुद्ध में जय जवान जय किसान स्मारक डाक घर से घंटाघर तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने हेतु आह्वान किया गया 2004 के बाद नियुक्त सभी कार्मिकों ने इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया तथा नारेबाजी कर इसका विरोध कर उन्हें पुरानी पेंशन लागू करने हेतु अपील की गई इस कार्यक्रम में कही महिला पुरुष कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लिए जिनके हाथों में तख्तियां पोस्टर बैनर हाथों में लेकर चल रहे थे और अंत में घंटा घर पर जाकर एक सभा का आयोजन किया गया और इस एनपीएस के नुकसान के बारे में बताया गया वक्ताओं ने बताया साथ ही आगामी दिनों में जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन के लिए भी लोगों से आह्वान किया गया अगर आगामी दिनों में सरकार एनपीएस के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करती है तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा इस कार्यक्रम में
रामधन जाट , विष्णु कुमार तेली कैलाश गौड़ विक्रांत वैष्णव अब्दुल गफ्फार देशवाली रोडू लाल बेरवा गणेश लाल पारीक श्री राम बेरवा कैलाश चंद्र झरोटिया शिशुपाल मीणा नंदलाल शर्मा नंदकिशोर शर्मा रामगोपाल धाकड़ कालूराम खटीक लोकेंद्र सिंह डॉ सांवरिया लाल शर्मा लाल शर्मा राजेंद्र कुमार तेली हनुमान कुमावत आदित्य कुमावत मुकेश शर्मा चंद्रकांत कुमावत अश्विनी पाठक शीतल राजावत आदि मौजूद रहे