सावित्री बाई फुले की जयंती मनायी

केकडी 3 जनवरी(पवन राठी) / केसरी पब्लिक स्कूल पुरानी केकड़ी में माता सावित्रीबाई फुले की 191वी जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर माली समाज की पार्षद काली देवी ने विद्यालय का अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया तथा प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। माली समाज नवयुवक मंडल अध्यक्ष हेमराज एवं समाजसेवी सत्तू माली भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। काली देवी ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को बताया कि उन्होंने संघर्षमय जीवन जीते हुए भी बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना तथा विद्यालय खोलना जैसे अनेकों समाजसेवी कार्य किए एवं समाज की महिलाओं को आगे बढ़ाया हमें भी उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक महबूब खान ने किया तथा अध्यक्षता अंकिता देवी ने की। विद्यालय स्टाफ के साथ अभिभावक भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!