कांग्रेस के शासनकाल में पिछले तीन साल में राजस्थान अकर्मण्य व अराजक राज्यों में शुमार

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 3 जनवरी। पूर्व शिक्षा मंत्री और अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा है कि स्मार्ट सिटी लि.में हमारे स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सुनिश्चित हो जिससे केन्द्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे आर्थिक सहयोग का पूर्ण सदुउपयोग हो सके और शहर का समुचित विकास हो सके । एलिवेटेड रोड निर्माण पूरा होने में समय सीमा से डेढ वर्ष विलम्ब हो चुका है । तुरन्त ही तीव्रगति से कार्य पूर्ण कराये जाने की व्यवस्था की जाये । जिससे शहर में हों रही यातायात अव्यवस्था से छुटकारा मिल सके ।
देवनानी रविवार को ऋर्षि घाटी स्थित स्वर्णकार बगीची एवं दाधीच वाटिका में शहर भाजपा पृथ्वीराज मंडल व बजरंग मण्डल की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पिछले तीन साल में राजस्थान अकर्मण्य व अराजक राज्यों में शुमार हो गया है। पूरे राज्य में विकास ठप हो गया है तथा कानून-व्यवस्था पूरी तरह चैपट हो गई है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और बेरोजगार सड़कों पर आंदोलित हैं। किसान कर्जा माफी की आस टूटन पर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। दलित वर्ग व महिलाओं के साथ अत्याचार काफी ज्यादा बढ़ने से राजस्थान महिला अत्याचार में देश में दूसरे स्थान पर आ गया है। दाहरसेन मंडल कार्यसमिति मौजूदा कांग्रेस सरकार की जनहित विरोधी नीतियों और कुशासन का घोर विरोध करती है।
पृथ्वीराज मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने कहा कि मण्डल कार्य समिति ,अजमेर के प्रति राजस्थान सरकार के सौतेला व द्वेषपूर्ण व्यवहार की निंदा करती है क्योकि अजमेर जिला सदैव भाजपानिष्ठ रहा है । अतः सभी जनआन्दोलनो में यह कार्य समिति सहभागी अनने का संकल्प लेती है । आगंतुकों का स्वागत करते हुए मंडल का कार्य विवरण पेश किया और आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मंडल के महामंत्री पंकज शैली ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ा। मुख्य वक्ता अरविन्द यादव ने मण्डल कार्यसमिति के प्रथम सत्र,श्री प्रकाश बसंल ने द्वितीय सत्र व शहर जिला मंत्री राजेश घाटे चतुर्थ सत्र को संबोधित लिया।
बैठक के दौरान भाजपा के अग्रिम संगठनों के मंडल अध्यक्षों का देवनानी ने दुपट्टा उड़ा कर सम्मान किया। इनमें इस कार्यक्रम में प्रियशील हाडा, उपमहापौर नीरज जैन, बंजरग मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र जादम,नलिनी शर्मा, जातवेद सोनी,पार्षद अशोक मुद्गल,पार्षद हेमलता बसंल,पार्षद अंजलि ढंजा,पार्षद सुभाष,जाटव ,राजू साहू ,अनिष मोयल,सुनिल जैन,गंगाराम सैनी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!