लापरवाही पड़ सकती है भारी-मास्क लगाएं-सोसिअल डिस्टेंसिंग की पालना जरूरी–पंचोली

केकड़ी 4 जनवरी(पवन राठी) हमारी थोड़ी सी लापरवाही हम पर ही भारी पड़ सकती है ये बात केकड़ी उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली ने मंगलवार को व्यापारिक प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान कही।
पंचोली ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के मध्य नजर कहा कि कोरोना गाइड लाइन की पूर्ण पालना हमे सुनिश्चित करनी ही होगी और यह जन सहभागिता से ही संभव है।कोरोना से बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है।कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी और गाइड लाइन के बावजूद लोग लापरवाह होकर घूम रहे है।यदि ऐसा ही चलता रहा तो प्रशासन को बाध्य होकर सख्ती करनी होगी जिसमें जुर्माना और जप्ती को अमल में लाया जाएगा।सभी के लिए बेहतर यही है कि मास्क लगाए और गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करे।
बैठक में ही उपखंड अधिकारी ने सैंपलिंग बढ़ाने -और सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करने वाले प्रतिष्ठानों को सीज करने की कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए।
पुलिस उपाधीक्षक खींव सिंह ने बैठक में कहा कि गाइड लाइन की पालना करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बचाव के लिए उपाय आमजन को स्वयं ही अपनाने होंगे सरकार सावधान करने की अपनी जिम्मेदारी बराबर निभा रही है।गाइड लाइन की पालना नही करने पर प्रशासन को सख्ती बरतनी ही पड़ेगी।
बैठक में पालिकाध्यक्ष कमलेश साहू तहसीलदार राहुल पारीक अधिशाषी अधिकारी बसंत कुमार सेनी विकास अधिकारी मधुसूदन पुलिस वृत्ताधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय सावर थानाधिकारी लष्मीनारायन गुजर ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी संजय जैन मंडी सचिव उमेश कुमार शर्मा व्यापारिक प्रतिनिधि शिव प्रसाद तोषनीवाल शिवरतन मूंदड़ा पूरण मल कारीहा विकास टहलानी पारस जैन राकेश जोशी आशुतोष सिंघल राजकुमार जैन रिखब धम्मानी राजेन्द्र आगीवाल श्यामू रस्तोगी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!