ठंड में मसीहा बने युवा भामाशाह

ठंड से बचने के लिए रोज बांट रहे है कम्बल
=============================
केकड़ी 9 जनवरी(पवन राठी) ठंड व शीतलहर का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, ऐसे में केकड़ी क्षेत्र में खुले आसमान के नीचे कपकपाती ठंड मे सोने वाले जरूरतमन्द लोगों के लिये कस्बे के युवा भामाशाहों की एक टोली आजकल वरदान साबित हो रही है। युवा भामाशाह आयुष जैन, ललित जैन, नितेश जैन, यश जैन एवं मण्डा विद्यालय के शिक्षक दिनेश कुमार वैष्णव रोज शाम को एक साथ निकलते है और क्षेत्र में खुले आसमान के नीचे सोने वाले बेसहारा एव मानसिक विक्षिप्तजनों को ढूंढ-ढूंढकर उन्हें कम्बलों का वितरण कर रहे है। इसके साथ ही उन्होंने रविवार को भी पुराने कोटा रोड़, ब्यावर रोड़, अजमेर रोड़ व डोराई का रास्ता पर स्थित कच्ची बस्तियों में जाकर जरूरतमन्द लोगों को कम्बल वितरित किए। कंबल प्राप्त करने वाले जरूरतमन्द लोग युवा भामाशाहों को जीवन में नित प्रतिदिन तरक्की करने की दुआ देते नजर आए। इस अवसर पर आयुष जैन ने कहा कि गरीब व असहाय लोगों को कंबल देने व उनकी मदद करने में अलग ही अनुभूति मिलती है। गरीबों की मदद के लिए उनकी पूरी टीम हमेशा तत्पर है और आगे भी रहेगी।

error: Content is protected !!