आरएसडब्ल्यूएम ग्रासरूट् भीलवाड़ा हॉकी गोल्ड कप का समापन समारोह दोपहर 4:00 बजे महावीर स्कूल के हॉकी मैदान पर हुआ भीलवाड़ा हॉकी एकेडमी के अध्यक्ष यशपाल सिंह नीमजर ने बताया कि समापन समारोह से पूर्व आज का फाइनल मुकाबला छात्र वर्ग में हीरोज हॉकी अकैडमी सहारनपुर वर्सेस एसएनबीपी पुणे महाराष्ट्र के बीच हुआ जिसमें सहारनपुर में 3-2 से विजय प्राप्त करी साथ ही छात्रा वर्ग में फाइनल मुकाबला कोलकाता बंगाल वर्सेस कौशांबी प्रयागराज के बीच हुआ जिसमें मैच के दौरान दोनों टीमें 0-0 के स्कोर से बराबर रही उसके बाद दोनों ही टीमों से टाई ब्रेकर लगवाए गए उसमें भी दोनों ही टीमें बराबरी पर खेली उसके बाद मैच का निर्णय गोल्डन गोल से निकला जिसमें कोलकाता वारियर बंगाल विजेता बनी आज के समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद थे जिन्होंने खिलाड़ियों को अपने जीवन के बहुत सारे संस्मरण सुनाएं और खिलाड़ियों को ओलंपियन बनने के लिए कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया अतिथि श्रंखला में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए
आज खेल प्रांगण में मैदान पर उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद थे पूर्व यूआईटी चेयरमैन लक्ष्मीनारायण डाड, आरएसडब्ल्यूएम के बिजनेस हेड अश्विनी मित्तल पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल डांगी , पूर्व नगर परिषद सभापति मधु जाजू , अरविंद गर्ग ,ओम प्रकाश व्यास, राकेश मानसिंहका ,डॉ तेजराज मेवाड़ा , डॉ कुलदीप सिंह नाथावत ,चतर सिंह मोटरास, भूपेंद्र सिंह बीलिया ,मुकेश शर्मा ,प्रशांत मेवाड़ा, कुलदीप सिंह जाला, मनोज बुलानी, दिनेश अजमेरा ,प्रवीण चौधरी प्रेम शेट्टी ,नागेंद्र सिंह जामोली ,कुणाल ओझा, शिव नुवाल, पीयूष डाड उपस्थित रहे
भीलवाड़ा हॉकी एकेडमी के अजीत जैन ने कहां की भीलवाड़ा में अगर एस्ट्रोटर्फ मैदान बन जाता है तो यहां से हॉकी के ओलंपियन खिलाड़ी निकलेंगे आज पूरे दिन मैदान पर दर्शकों ने खेल का खूब आनंद उठाया हॉकी एकेडमी के सचिव गोपाल राज पारीक ने बताया कि पूरी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन छात्र वर्ग में राहुल जाट मुकुंदरा टाइगर कोटा का रहा ,छात्रा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन श्री तिवारी प्रयागराज का रहा इस अवसर पर
भीलवाड़ा हॉकी एकेडमी के पदाधिकारियों ने उद्योगपति एवं समाजसेवी तथा जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला का विशेष आभार व्यक्त किया जिनके सार्थक प्रयास से आयोजन कर्ताओं को सफलतापूर्वक अपने दायित्व का निर्वाह करने का अवसर प्राप्त हुआ
उन्होंने रिजु झुनझुनवाला से आग्रह किया की हॉकी के लिए विशेष तौर पर बजट निर्धारित कर भीलवाड़ा ग्रुप की तरफ से यहां के लोगों को समुचित व्यवस्था प्रदान करें तो निश्चित तौर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे