आरपीएससी के प्रोटोकॉल आफिसर्स ने किया प्रशंसनीय कार्य:- अध्यक्ष डाॅ.शिव सिंह राठौड़

अजमेर, 10 जनवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यक्ष डॉ. शिव सिंह राठौड़ ने कहा कि आयोग के कार्मिकों की ईमानदारी व निष्ठा की प्रशंसा अन्य राज्य लोक सेवा आयोग अध्यक्षों द्वारा भी की गई है। स्टैंडिंग कमेटी बैठक के बाद उनके द्वारा मुझे इसके लिए विशेष बधाई देते हुए सभी कार्मिकों का आभार व्यक्त किया गया है।
डॉ. राठौड स्टैंडिंग कमेटी बैठक आयोजन के समय नियुक्त किए गए सभी प्रोटोकॉल आफिसर की बैठक को सोमवार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अजमेर पधारे सभी आयोग अध्यक्षों द्वारा आयोग कार्मिकों द्वारा की गई व्यवस्थाओं व स्वागत सत्कार की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई है।
आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सचिव श्री एचएल अटल, व संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में सभी के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। सहायक निदेशक, अनुसंधान अनुभाग श्री डिप्टी मोहन बागड़ी द्वारा समन्वयक की भूमिका का निर्वहन बखूबी किया गया। इसी प्रकार प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए डाॅ. अंकुश अरोडा, श्री गौरी शंकर जनागल, श्री पुरुषोत्तम शर्मा, श्री अशोक कुमार, रक्षपाल सिंह व दिनेश सिंगोदिया द्वारा पूर्ण निष्ठा व समर्पण से दायित्वों का निर्वहन किया गया।
राजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री दयाकर शर्मा ने डॉ..राठौड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोग के कार्मिकों द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य किया जाता रहेगा।

error: Content is protected !!