प्रिकॉशन डोज लगाने का शुभारंभ पी एम ओ के डोज लगाकर किया

केकड़ी 10 जनवरी (पवन राठी) प्रधान मंत्री की प्रिकॉशन डोज लगाने की घोषणा का विधिवत शुभारंभ सोमवार को जिला अस्पताल में पी एम ओ डॉ गणपत राज पुरी के डोज लगा कर किया गया।
डॉ पुरी ने बताया कि प्रदान मंत्री ने घोषणा की थी कि सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स एवम हाई रिस्क वाले वरिष्ठ नागरिकों के बूस्टर डोज 10 जनवरी से लगाये जायेंगे उसी की पालना में आज सोमवार से यह कार्य प्रारंभ किया गया है। 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों के सिटी डिस्पेंसरी में टिके लगाए जाएंगे।
फ्रंट लाइन वर्कर्स के टिका करण हेतु पंचायत समिति परिसर -उपखंड कार्यालय परिसर एवम नगर पालिका परिसर में विशेष टीमो को नियुक्त किया गया है। फ्रंट लाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज के लिए टीकाकरण स्थल पर ही अपनी आई डी उपलब्ध करवानी होगी।
डॉ पुरी ने कहा कि प्रीकॉशन एवम बूस्टर डोज से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।

error: Content is protected !!