पी एम मोदी के दीर्घ जीवन हेतु हस्ताक्षर अभियान

केकड़ी 15 जनवरी (पवन राठी) भा ज पा कार्यकर्ताओ ने पी एम मोदी के दीर्घ जीवन की कामना करते हुऐ एक हस्ताक्षर अभियान चलाया ।जिसके तहत उपखंड कार्यालय में एक बैनर लगाया गया जिस पर कार्यकर्ताओ बुद्धिजीवियो व रंग कर्मियों ने हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर भा ज पा नेता राजेन्द्र विनायका ने एक नारा भारत स्टैंड विथ मोदी जी देते हुए कहा कि आज देश का प्रत्येक नागरिक युवा किशोर वृद्ध मोदी जी के साथ खड़ा है और उनके दीर्घायु जीवन की कामना कर रहा है। मोदी जी के खिलाफ किये जाने वाले सभी षड्यंत्र विफल हुए है और होते रहेंगे और षड्यंत्रकारियो को मुह की खानी पड़ी है और भविष्य में भी खानी पड़ेगी।
इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी महामंत्री रामबाबू सागरीया कमल सांखला अर्जुन सिंह शक्तावत राज राजेश्वर व्यास धनराज चौधरी सुरेश साहु रोहन राठी बंटी माली कमल शर्मा विनोद गोठरवाल एडवोकेट घनश्याम वैष्णव मोहिंदर जोशी रंगकर्मी प्रकाश जोशी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!