करोड़ो की धोखाधड़ी प्रकरण में बढ़े पीड़ित

केकड़ी 21 जनवरी (पवन राठी)केकड़ी सिटी पुलिस थाने में विगत दिनों कुछ पीड़ित व्यापारियों द्वारा एक व्यापारी उसके दो पुत्रों एवम एक निकट रिश्तेदार के खिलाफ डेढ़ करोड से अधिक की धोखाधड़ी कर रातों रात शहर से फरार होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
पुलिस अनुसंधान के दौरान अब अन्य पीड़ित भी खुलकर सामने आए है जिससे पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी हो चुकी है।नए पीड़ितों में महावीर मुंदरा 45-87 लाख हिमांशु जैन 11-57 लाख सुरेश जैन 1-07लाख सुरेंद्र धूपिया 62-70 लाख शोभाग मल जैन 6-31लाख के बकाया होना सामने आया है।इनके अलावा भी अन्य कई और लोगो के भी सामने आने की प्रबल संभावना है।

error: Content is protected !!