पालिका की अतिआवश्यक बैठक दो थानों की पुलिस की सुरक्षा में

केकड़ी 3 फरवरी (पवन राठी)केकड़ी नगर पालिका की अतिआवश्यक बैठक गुरुवार को पालिका में आहूत की गई थी जिसमे 2018 की सफाई कर्मियों की भर्ती जैसे महत्वपूर्ण बिंदु पर हाई कोर्ट के फैसले के आलोक में विचार कर निर्णय लिए जाने थे।
बैठक की प्रथम सूचना को आवश्यक बैठक माना गया ।जिसका विरोध होने पर उसे अतिआवश्यक बैठक घोषित किया गया।जिसे लेकर भा ज पा एवम कांग्रेस दोनो दलों द्वारा ही छींटाकसी प्रारम्भ हुई थी।
बैठक में गर्मा गर्मी और अनावश्यक माहौल बिगड़ने की संभावना के चलते सिटी और सदर पुलिस थानों की पुलिस को तैनात किया गया।सदर थाना धिकारी राजेश मीणा खुद पालिका परिसर में मोर्चा संभाले नजर आए।
बैठक में कांग्रेस व भाजपा के पार्षद उपस्थित रहे।भाजपा के 17 में से 9 पार्षद उपस्थित रहे बाकी बैठक से नदारद रहे।उपस्थित सभी 9 भा ज पा पार्षदों ने आपत्ति दर्ज करवाई ।सम्पन्न बैठक में गत दिनों गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय में विचाराधीन एवम अपात्र कर्मचारियों को छोड़कर सभी को स्थायी करने का निर्णय लिया गया।

पुलिस तैनातगी बनी चर्चा
==================
कस्बे में पालिका बैठक के दौरान दो पुलिस थानों की पुलिस की तैनातगी अब चर्चा का विषय बन चुकी है।चाय की थड़ियों और चोराहो पर अब भी चर्चा हो रही है कि बड़ी संख्या में पुलिस की तैनातगी की नोबत क्यो आई ?
इस यक्ष प्रश्न का उत्तर फिलहाल केकड़ी का आमजन तलाशता फिर रहा है।

error: Content is protected !!