वैदिक पत्र वाचन में केकड़ी की छात्राओं ने परचम लहराया

अखिल भारतीय प्रतियोगिता में करेगी राज्य का नेतृत्व
=======================
केकड़ी 4 फरवरी(पवन राठी)विद्या भारती द्वारा आयोजित वैदिक गणित पत्र वाचन प्रतियोगिता में केकड़ी की दो छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर केकड़ी का परचम फहरा कर न केवल केकड़ी का अपितु पूरे अजमेर जिले को गोरावांवित किया है।
परचम फहराने वाली प्रियंका लोधा व साक्षी गौतम पटेल आदर्श विद्या निकेतन बालिका विद्यालय की छात्राएं है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माया ओझा ने बताया कि टीम प्रभारी सरिता जीनगर के निर्देशन में प्रियंका लोधा ने बालवर्ग में एवम साक्षी गौतम ने ऑन लाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित कस्बे एवम जिले का मान बढ़ाया है।
आगामी अखिल भारतीय प्रतियोगिता में दोनो छात्राएं राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।

error: Content is protected !!