केकड़ी 4 फरवरी(पवन राठी)केकड़ी के सबसे प्राचीन चारभुजा मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय के नव निर्मित भवन का लोकार्पण बसंत पंचमी 5 फरवरी 2022 को प्रातः 10 बजे होगा। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत ने बताया कि लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के गुजरात प्रभारी -पूर्व चिकित्सा मंत्री एवम केकड़ी विधायक रघु शर्मा होंगे जबकि समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहु द्वारा की जाएगी
व विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष नगरपालिका केकड़ी संपत देवी झारोटिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत, राजस्थान फार्मेसी कॉउन्सिल सदस्य राजेन्द्र भट्ट होंगे।