भाई ने भाई का किया कत्ल

कुल्हाड़ी से काटकर की थी हत्या
———————
केकड़ी 4 फरवरी(पवन राठी)सिटी थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने विगत दिनों मेवदा कला में एकलसिंघा के रास्ते मे कुल्हाड़ी से काट कर की गई हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि मृतक के सगे छोटे भाई मुकेश द्वारा करना बताया।पुलिस द्वारा मृतक के छोटे भाई मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है।हत्या का मकसद मृतक की पत्नी और उसके छोटे भाई के नाजायज संबंधों में मृतक का बाधा बनना और संपत्ति की चाह रहना सामने आया है।गिरफ्तार मुकेश को पुलिस द्वारा शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
केकड़ी सिटी पुलिस को शुरू से ही मुकेश की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई तो उसे थाने बुलाकर पूंछताछ की गई जिसमें वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया
एक तीर से दो निशाने
————–
केकड़ी सिटी पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में गिरफ्तार मुकेश एक तीर से दो टारगेट पर निशान लगा रहा था।
पहला भाभी और उसके नाजायज संवान्धो में बाधक मृतक की समाप्ति और दूसरा भाभी से शादी करके सारी संपत्ति का मालिक बनना।जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा एवम उप अधीक्षक खींव सिंह के सुपरविजन में गठित
केकड़ी सिटी पुलिस की अनुसंधान टीम में थाना धिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ए एस आई प्रताप सिंह कांस्टेबल रामराज सामरिया शुभकरण राकेश यादव व चालक हनुमान सिंह सम्मिलित थे।

error: Content is protected !!