पापा के लिए एक बेटी का प्यार देख लोग हुए भावुक

मण्डा विद्यालय के शिक्षक दिनेश कुमार वैष्णव द्वारा फेसबुक पर डाले गए वीडियो को लाखों लोगों ने किया शेयर*

केकड़ी 5 फरवरी(पवन राठी)। कहते हैं बेटियां अपने पिता के बेहद करीब होती हैं। उनके होने से घर में हमेशा रौनक बनी रहती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी बेटी और पिता के बीच मजबूत रिश्ता देखने को मिला। वीडियो में एक छोटी बच्ची अपने पिता द्वारा खाना न खाने पर उन्हें याद कर फूट-फूटकर रो रही है। बच्ची का अपने पिता के प्रति प्यार और लगाव देखकर किसी का भी दिल पिघल सकता है। बच्ची की इस वीडियो को पूरा देखने के बाद सभी सोचने के लिए मजबूर हो गए है।
मण्डा विद्यालय के शिक्षक दिनेश कुमार वैष्णव ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर “यह होती है बेटियां…” कैप्शन के साथ शेयर किया, जिसे अब तक एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके है। वही ग्यारह लाख से अधिक लोग लाइक व ढाई लाख से अधिक लोग शेयर कर चुके है। शिक्षक वैष्णव द्वारा डाला गया यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में बेटी को पापा की फिक्र में रोता देख लोगों की आंखें भर आई। इस क्लिप को देखकर बहुत से यूजर कमेंट में लिख रहे हैं कि जिन लोगों को बेटियां बोझ लगती है वो एक बार वीडियो जरूर देख लें।

*क्या है वीडियो में-*
2 मिनट 14 सैकण्ड का यह वायरल वीडियो वाकई में आपको इमोशनल कर देगा। इस क्लिप की शुरुआत लड़की के आंसुओं से होती है, जब उसकी मां उस बच्ची से पूछती है कि क्या हुआ है, और वो क्यों रो रही है तो वह बच्ची बहुत टूटे हुए मन से अपना दर्द बयां करती है कि “उसके पिता लंबे समय तक बिना खाए-पिए दुकान पर काम करते रहते हैं। वह कहती है कि पापा हमारे लिए कितना करते है, समय पर खाना भी नहीं खा पाते हैं।”

माँ द्वारा उसे शांत करने के सभी प्रयासों के बावजूद लड़की रोती हुए कहती है, “मुझे चिंता होती है न पापा की।” फिर उस बच्ची की माँ उसे समझाने की कोशिश करती है कि उसके पिता को अपने ग्राहकों को सामान देना भी तो जरुरी था, लड़की ने जवाब दिया “तो मम्मा, इंसान खाना खाएगा ना, वो भी तो खाना खाते हैं, तो मेरे पापा भी तो खाना खाएंगे ना।

इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है, कई माता-पिता भी इस वीडियो से भावुक हो गए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स बहुत ही ज्यादा प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।अब तक सोसिअल मीडिया पर इस पोस्ट को 3 करोड़ लोग देख चुके है।

error: Content is protected !!