अशोक गहलोत की ओर से चादर राजस्थान वक्फ बोर्ड चेयरमैन बुधवाली की अगवाई में पेश की गई

अजमेर. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती साहब के उर्स के अवसर पर आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से दरगाह में चादर पेश करने हेतु राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर खानू खा बुधवाली की अगवाई में चादर लाकर पेश की गई और प्रदेश की खुशहाली व भाईचारे के लिए दुआ मांगी | राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर खानू खां बुधवाली का राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की और से दरगाह में पेश करने हेतु चादर लेकर आने पर अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में सेवा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर खानू खां बूधवाली सहित पधारे सभी पदाधिकारियों का सूत की माला एवं गांधी टोपी पहना कर स्वागत किया एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से दरगाह में चादर पेश करते समय जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी, जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार चौधरी ,उपाध्यक्ष रामलाल नगवाड़ा, नसीराबाद विधानसभा अध्यक्ष मान सिंह रावत, एडवोकेट शिवराज सिंह राठौड़, विनोद चौहान ,वीरम सिंह रावत, ज्ञानचंद गोखरू , जिला प्रवक्ता विवेक कड़वा सहित सेवादल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
विवेक कड़वा
जिला प्रवक्ता
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल
9610786923

error: Content is protected !!