भा ज पा कार्य कर्ताओं ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

केकडी 7 फरवरी(पवन राठी) आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा सोमवार को प्रातः सापुन्दा रोड स्थित पटेल आदर्श विद्या निकेतन परिसर में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योगाचार्य विष्णु पारीक ने तेरह सूर्य नमस्कार करवाएं तथा कहा कि स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है ओर योग भारतीय प्राचीन जीवन शैली का महत्वपूर्ण अंग रहा है लेकिन आधुनिकता के चलते हम इसके प्रति उदाशीन हो रहे है जबकि यह कहे कि योग भारत की आत्मा है ओर सूर्य नमस्कार में सभी योगों का समावेश है सूर्य नमस्कार पूरे शरीर के अंग अंग को स्फूर्तिमान बना देता है और व्यक्ति को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित होता है अतः सभी को रोजाना सूर्य नमस्कार करना चाहिए। इससे पूर्व भाजपा नेता राजेंद्र विनायका केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़ नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाचार्य विष्णु पारीक का दुपट्टा पहनाकर तथा साफा बंधवा कर स्वागत किया। तथा कार्यक्रम के अंत में भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर जी को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,केकडी प्रधान होनहार सिंह राठौड़,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया व कमल सांखला,आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी, भाजयुमो उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़,भाजपा नेता दशरथ साहू व योगेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!