भा ज पा प्रदेशाध्यक्ष के हमलावरों की गिरफ़्तारी की मांग का ज्ञापन सौंपा

राज्यपाल से दोषियों की गिरफ्तारी व डॉ पुनिया को सुरक्षा हेतु सरकार को निर्देशित करने की मांग की गई,
==============================================

केकड़ी 7 फरवरी(पवन राठी) भारतीय जनता पार्टी केकड़ी उपखंड के कार्यकर्ताओं ने गत दिवस भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया पर कोटा प्रवास के दौरान कांग्रेश कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के विरोध में महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम उपखंड अधिकारी केकडी को ज्ञापन सौंपकर डॉ. पूनिया पर हमला करने वाले असामाजिक तत्वों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रणाली में आमजन से जुड़े हुए मुद्दों पर विरोध करना विपक्ष का कर्तव्य है जिसे भाजपा बखूबी सौहार्द्रपूर्ण तरीके से निभा रही है ।वर्तमान में
#REET परीक्षा में धांधली को लेकर प्रदेश के बेरोजगार युवा आंदोलित है और विपक्ष के नाते युवाओ की आवाज उठाना भाजपा का नैतिक दायित्व भी है क्योंकि राजस्थान सरकार की एसओजी ने रीट परीक्षा में धांधली के पुख्ता सबूत पेश किए है इसलिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां के नेतृत्व में भाजपा की चुनौती से चौतरफा घिरी कांग्रेस ने बौखलाहट दिखाते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां के कोटा दौरे के दौरान उनकी गाड़ी पर पथराव कराके तोड़ फोड की उन के ऊपर असामाजिक तत्वों ने जो हमला किया है उससे सम्पूर्ण राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन में भारी आक्रोश है , राजस्थान की सौहार्दपूर्ण धरती पर ऐसी घिनोनी हरकरत कभी नही हुई यदि समय रहते इस पर लगाम नही लगाई गई तो ऐसे तत्वों का हौसला बढेगा।
अतः इस ज्ञापन के माध्यम से आप से आग्रह है कि ऐसे असामाजिक तत्वों को तुरन्त गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान करे साथ ही.भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जी के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के निर्देश सरकार को दे ताकि पुनः ऐसी घटना की पुनरावर्ती न हो।इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता अजमेरी गेट स्थित कटारिया विश्राम साला से रैली के रूप में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे इस दौरान भाजपा नेता राजेंद्र विनायका जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, बावन माता मंडल अध्यक्ष कालूराम फौजी,
उद्योग प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनिल मित्तल
खेलकूद प्रकोष्ठ जिला संयोजक वीरभद्र सिंह बघेरा,केकडी प्रधान होनहार सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पार्षद मनोज कुमावत,किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, एस सी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़, ब्रह्माणी माता मंडल महामंत्री गिरधर सिंह छाबड़िया, गणेश चौकी मंडल महामंत्री कन्हैयालाल विजय केकडी शहर महामंत्री कमल सांखला व कपिल सुवालका,केकडी आईटी संयोजक रोहन राठी,
पार्षद लोकेश साहू,उपाध्यक्ष राजराजेश्वर किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद गोठरवाल,भाजपा नेता धनराज कच्छावा,हर्ष व्यास,महेश बोयत, दशरथ साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दीपक जैन उपाध्यक्ष मुन्ना सरकार,एस सी मोर्चा अध्यक्ष महेश नायक,ओबीसी मोर्चा महामंत्री, बंटी माली,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह व ओम प्रकाश सैनी ,जिला परिषद सदस्य एडवोकेट सीताराम कुमावत परमेश्वर जाट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!