केकड़ी 14 फरवरी(पवन राठी)कस्बे में मार्बल व्यवसायी तिरुपति मार्बल्स के आवास होटल कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार सुबह से चल रही कार्यवाही के बाद व्यवसायी द्वारा 11 करोड़ रुपयों की अघोषित आय सर्रेन्डर की गई है।
बड़ी मात्रा में आयकर विभाग को स्वर्ण आभूषण भी बरामद हुए है और नगदी भी जिन्हें विभाग की टीम द्वारा सील किया गया है।इसके अलावा विभाग की टीम को प्रोपर्टी के लेनदेन /बेचान संबंधी दस्तावेज भी मिले है जिनका आकलन भी इसमें शामिल किया गया है।