आज दिनांक 17 फरवरी 2022 – राजस्थान सरकार के जल संसाधन व अजमेर प्रभारी मंत्री माननीय महेन्द्र जीत मालवीय के अजमेर आगमन पर सर्किट हाउस में पार्षद जनसेवक नरेष सत्यावना व अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में आनासागर स्कैप चैनल को आधुनिक तकनीकी से बनाये जाने बाबत् पत्र सौपा गया।
यह जानकारी देते हुए पार्षद जनसेवक नरेश सत्यावना ने बताया कि आज सर्किट हाउस अजमेर में राजस्थान सरकार के जल संसाधन व अजमेर प्रभारी मंत्री माननीय महेन्द्र जीत मालवीय पधारे जहॉं पर उनका स्वागत किया व बताया कि आनासागर स्कैप चैनल गरीब बस्तियों में से होते हुए जा रहा है और जब मूसलाधार बारिष होती है तो घरो में करीब 7 से 8 फुट पानी भरना आम बात हो जाती है जिससे उक्त क्षेत्र के लोगो को काफी परेषानियों का सामना करना पड़ता है व जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। इस हेतु पत्र में यह निवेदन किया गया कि आना सागर स्कैप चैनल को पूरा आधुनिक तकनीकी के प्लान द्वारा बनवाया जाये व इसे पूरा कवर्ड किया जाये ताकि गरीब आमजन को राहत प्रदान हो सके।
पत्र में यह भी बताया कि आज तक दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कोई भी जनहित का कार्य नहीं किया गया जिससे नागरिको को राहत प्रदान हो सके। दक्षिण क्षेत्र के लोगो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
इस दौरान पार्षद जनसेवक नरेष सत्यावना, पार्षद वसीम खान, मनीष सेठी, आदि उपस्थित रहे।
(नरेष सत्यावना)
संस्थापक एवं संरक्षक
मो. 7023305967