अजमेर, 17, फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग में प्री-लिटिगेशन समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। इस दौरान आयोग सदस्य श्री जसवंत सिंह राठी की अध्यक्षता में समिति द्वारा 9 प्रकरणों पर विचार कर निस्तारित किया गया। बैठक में राज्य व केंद्र सरकार की गाइडलाइन अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। बैठक में आयोग सचिव श्री एचएल अटल, विधि परामर्शी श्री भंवर भदाला एवं संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता उपस्थित रहे।