कोर्ट परिसर से चुराई बाइक एक घंटे बाद मुख्य द्वार पर मिली

अपराधियों के होंसले बुलंद-ना कानून का डर ना पुलिस का खोफ
=======================
केकड़ी 18 फरवरी(पवन राठी)केकड़ी में अपराधियों के होंसले इतने बुलंद है कि आज दिन दहाड़े कोर्ट परिसर में टेनिस कोर्ट में खड़ी एक बाइक अज्ञात चोर चुरा कर फरार हो गए। गौर तलब है कि चोरों ने न्यायालय परिसर पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय उप कोष कार्यालय स्थित परिसर को जो कि सिटी पुलिस थाने से लगे हुए है उसे ही अपने रडार पर ले लिया है जो उनके बुलंद होंसलो का ही ज्वलंत प्रमाण है।चोरों में ना कानून का डर है और ना ही पुलिस का खोफ।
एडवोकेट सुरेंद्र सिंह की बाइक कोर्ट परिसर स्थित टेनिस कोर्ट में खड़ी थी अचानक एडवोकेट सुरेंद्र सिंह को कंही जाना पड़ा तो वे अपनी बाइक लेने टेनिस कोर्ट पंहुचे और बाइक जंहा खड़ी की थी उस जगह को खाली देख भौचक्के रह गए।जिस स्थान पर बाइक खड़ी की थी वंहा से बाइक गायब हो चुकी थी।बाइक चोरी की वारदात की खबर पूरे कोर्ट परिसर में जंगल की आग की तरह फैल गई और वकीलों की भारी भीड़ टेनिस कोर्ट में जमा हो गई और एडवोकेट सूर्यकांत सहित अनेको वकीलों ने तलाशी अभियान चलाया ।सर्च अभियान के दौरान ही पुलिस थाने में रिपोर्ट देने जा रहे वकीलों को खबर मिली कि एक बाइक कोर्ट परिसर के मुख्य द्वार पर खड़ी है।जब मौके पर जाकर देखा तो वह बाइक एडवोकेट सुरेंद्र सिंह की निकली।बाइक मिलने के बाद ही एडवोकेट सुरेंद्र सिंह धन्नावत ने चेन की सांस ली।बाइक मिलने के बाद उनको बधाइयो का तांता लग गया।
बड़े पैमाने पर चलाये गए तलाशी अभियान की भनक शायद अज्ञात चोरों लो लग जाने से चोर उक्त बाइक को केकड़ी-जयपुर मार्ग पर कोर्ट कैंपस के मुख्य द्वार पर बाइक को खड़ा करके रफूचक्कर हो गए।

error: Content is protected !!