जन संवाद में होगा बाल संरक्षण मामलों का निस्ताण

22 फरवरी को बाल यौन शोषण एवं बाल संरक्षण के मुद्दों पर जन संवाद

राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजमेर के द्वारा कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउण्डेशन के सहयोग से बाल यौन शोषण, बाल तस्करी एवं बाल श्रम के साथ-साथ बालकों के अन्य मुद्दों पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के सभागार में दिनांक 22 फरवरी 2022 को जनसंवाद कार्यक्रम को आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से बाल संरक्षण एवं बाल अधिकार के मुद्दों पर जागरूकता व पैरवी के साथ-साथ बालकों से सम्बन्धित मुद्दों का निस्तारण का भी किया जाएगा। संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रामपाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित इस जन संवाद कार्यक्रम में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, बाल अधिकारिता विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, पुलिस विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के साथ-साथ बाल कल्याण से जुड़ी स्वयं सेवी संस्थाएं, संगठन, क्लब आदि के माध्यम से बाल संरक्षण एवं बाल अधिकार के मुद्दों पर जागरूकता के साथ-साथ बालकों से जुड़े मुद्दों का निस्तारण भी किया जाएगा।

(राकेश कुमार कौशिक)
निदेशक
9892140992

error: Content is protected !!