राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पुष्कर में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पुष्कर में दिनांक 12 मार्च 2022 को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह ‘स्वरागिनी’ का आयोजन प्रेम प्रकाश आश्रम पुष्कर में किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान धर्मेंद्र सिंह राठौड़ अध्यक्ष राजस्थान पर्यटन एवं विकास निगम राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि के रूप में श्रीमान विष्णु सिंह राठौड़ सरपंच नांद, तथा श्रीमान हेमंत जोधा जी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमान कमल पाठक चेयरमैन नगर पालिका पुष्कर रहे । कार्यक्रम में शैक्षिक, सह शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आत्म रक्षा दल की छात्राओं द्वारा आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया गया ।n.s.s. की स्वयं सेविकाओं द्वारा कार्यक्रम में स्वैच्छिक सेवाएं, व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया गया। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती डॉक्टर राजश्री शर्मा आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के पुष्कर के गणमान्य श्रीमान जनार्दन जी, श्रीमान अरुण वैष्णव, श्रीमान शिव स्वरूप महर्षि ,श्रीमान मुकेश कुमावत, श्रीमान धर्मेंद्र नागौरा, श्रीमान कैलाश जी, श्रीमती लक्ष्मी पाराशर, श्रीमान घनश्याम भाटी आदि भी उपस्थित रहे विभिन्न छात्राओं को भी सम्मानित किया गया मंच संचालन श्री अनंत फागना एवं श्रीमती विमलेश शर्मा द्वारा किया गया

error: Content is protected !!