राष्ट्रीय लोक अदालत में 488 प्रकरणों का हुवा निस्तारण-6-55करोड़ से अधिक के अवार्ड हुए पारित

पांच बेंचो द्वारा -IPC-NIA ACT-MACT प्रकरणों का किया निस्तारण!
केकड़ी 12 मार्च (पवन राठी)उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया।इसमें पांच बेंचो का गठन किया गया ।जिनके द्वारा 488 प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण किया जाकर 6 करोड़ 55 लाख एक हजार सात सो साठ रुपयों के अवार्ड पारित किए गए। आपसी राजीनामे से निस्तारित प्रकरणों में IPC-NIA ACT-MACT सिविल एवम पारिवारिक मामले भी सम्मिलित थे।बेंच वार विवरण इस प्रकार से है:-
बेंच संख्या एक ACJM युवराजसिंह की अध्यक्षता एवम S D O केकड़ी विकास कुमार पंचोली एवम S DO भिनाय संजू मीणा की सदस्यता में राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया।

बेंच 2-ADJ-2कुंतल जैन की अध्यक्षता एवम मुकेश गढ़वाल की सदस्यता में 39 मोटर वाहन दुर्घटना के प्रकरणों का निस्तारण कर 2-21 करोड़ के अवार्ड पारित किए 9 सिविल व एक क्रिमिनल प्रकरण का निस्तारण किया गया।कुल 49 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

बेंच 3-ADJ-1अम्बिका सोनी की अध्यक्षता एवम अधिवक्ता नवल किशोर पारीक की सदस्यता में कुल 42 प्रकरणों का जिनमे 18 मोटर वाहन दुघटना के -1-17 करोड़ के अवार्ड पारित किये गए।19 वैवाहिक एवम 5 सिविल प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

बेंच 4-ए सी जे एम 2 कविता रानावत की अध्यक्षता एवम एडवोकेट भेरू सिंह राठौड़ की सदस्यता में 276 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर 2-42करोड़ रुपयों के अवार्ड पारित किए गए।

बेंच 5-न्यायिक मजिस्ट्रेट मर्यादा शर्मा की अध्यक्षता एवम एडवोकेट विष्णु कंवर की सदस्यता में 68 प्रकरणों का निस्तारण कर 2-15लाख के अवार्ड पारित किये गए।प्रो लिटिगेशन के 25 प्रकरणों में 12-16लाख के अवार्ड पारित किये गए।
लोक अदालत में एडवोकेट सुरेंद्र सिंह राठौड़ हेमंत जैन सीताराम कुमावत अजय पारीक चेतन धाबाई मनोज आहूजा सहित अन्य एडवोकेट्स एवम न्यायिक कार्मिक गण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!