कांजी हाउस में गौ माता के लिए 1 ट्रॉली कुट्टी, बाटा और 1 ट्रॉली हारा चारा अर्पण किया

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा गौ माता की सेवार्थ चलायी जा रही “गौ सारथी” मुहीम को 4 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और संस्था द्वारा जन सहयोग से गौ माता को अब तक 451 ट्रॉली हरा चारा खिलाया जा चुका है.
अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था द्वारा इसी कड़ी में आज भुनाभाय निवासी सुरजमानल चौधरी के सहयोग से 1 ट्रॉली कुट्टी, बाटा और 1 ट्रॉली हारा चारा गौ माता को अर्पण किया।

सारथी संस्था द्वारा किया जा रहा है कबुतराला का निर्माण
नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित पंचशील स्थित कांजी हाउस में सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा कबुतशाला का निर्माण किया जा रहा है. संस्था के उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष जय गोयल ने बताया की संस्था द्वारा लॉक डाउन में कांजी हाउस में पक्षियों को दाना डालने की शुरुआत करी गयी थी और तभी से लगातार कबूतरों, चिड़ियाओं, तोतों आदि पक्षियों का वहां आना शुरू हो गया है. इसी को देखते हुए संस्था द्वारा नगर निगम अजमेर को संस्था के खर्च पर एक कबुतशाला बनाये जाने का आग्रह किया जिसके बाद निगम ने संस्था के सेवा कार्यों को देखते हुए इसकी स्वीकृति दे दी है।
चूँकि कांजी हाउस के आसपास काफी जंगली इलाका है ऐसे में पक्षियों को भोजन नहीं मिलता यही सोचकर यहाँ कबुतशाला का निर्माण करवाया जा रहा है। कबुतराला में पक्षियों के दाने पानी की समस्या व्यवस्था सारथी संस्था वहन करेगी।
संस्था द्वारा पक्षियों के दाना चुगते समय कुत्ते, बिल्ली या अन्य जानवर का हमला करने के डर को देखते हुए खुले स्थान पर 5 फुट की लोहे की जाली के निर्माण का कार्य शुरू किया गया था जो की पूर्ण हो चुका है. और संस्था द्वारा इसे आदर्श कबुतशाला के रूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

manish goyal 9928086468

error: Content is protected !!