महात्मा गांधी विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

केकड़ी 14 मार्च(पवन राठी)
केकडी 14 मार्च महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), पायलट केकड़ी में वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन सागर शर्मा युवा कांग्रेस नेता के मुख्य आतिथ्य , कमलेश कुमार साहू अध्यक्ष, नगर पालिका केकड़ी की अध्यक्षता एवं प्रेमचंद मोची मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, संपत देवी झारोटिया उपाध्यक्ष नगरपालिका, छोटू लाल कुमावत पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, रमाकांत दाधीच, चंद्रप्रभा जैन, सरफराज, रतन पंवार पार्षद नगर पालिका, ओम प्रकाश साहू, मुकेश कुमार जैन प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ,शक्ति प्रताप सिंह सिंह पीपरोली रमेश चंद्र पारीक, राजेंद्र प्रसाद माथुर के विशिष्ट आथित्य में सम्पन हुआ।
प्रधानाचार्य सोनू सोनी ने मुख्यातिथि सागर शर्मा सहित सभी अतिथियों को विद्यालय में चल रही गतिविधियों का अवलोकन कराया सभी ने विद्यालय में चल रहे शैक्षणिक व विकास कार्यो की सराहना की । सागर शर्मा ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पायलट केकड़ी में ओर विकास कार्यो करवाने व अतिरिक्त वर्ग के शिक्षक लगाने का आसवासन दिया, साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष कमलेश कुमार साहू से अतिरिक्त कक्षा कक्ष के लिए भूमि का मांग पत्र दिया जिसके लिए शीध्र कार्य करवाये जाने का आसवासन दिया कार्यक्रम में भामाशाह का सम्मान किया गया जिसमे छोटू लाल कुमावत, भोला शंकर जोशी, आंचल चौहान, भास्कर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट, आरती बियानी, आनंद सोमानी, मधु ओझा, भूपेंद्र सिंह सोलंकी, धनराज कुमावत, दुष्यंत सिंह, बनवारी आचार्य, व हरि शंकर जाट का सम्मान किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुति में अनिता सैनी ने सरस्वती वंदना, गार्गी एंड ग्रुप ने गणेश वंदना, आध्या एंड ग्रुप ने राधे कृष्णा थीम,आर्या एंड ग्रुप ने, मराठी थीम, काव्य एंड ग्रुप ने गलती से मिस्टेक, भाविका एंड ग्रुप ने कश्मीरी थीम, अनुजा एंड ग्रुप ने भम-भम भोले, सौम्या एंड ग्रुप ने होली थीम, सुमित्रा पारीक ने वोकल संगीत सुनी सुनी सास के सितार—-, तनुश्री एंड ग्रुप ने राजस्थानी थीम, वंश राय ने तेरी मिट्टी, दिव्या ने स्लो सॉग, अमान्य एंड ग्रुप ने होली थीम रोहित जेतवाल ने तेरी अंगुली पकड़कर चला अंजू एंड ग्रुप ने लिरिकल डांस, याशिका एंड ग्रुप ने राजस्थानी थीम, पीयूष सुवालका ने मैजिक शो, तृप्ति नागोरिया एंड ग्रुप महिला आत्मसुरक्षा प्रदर्शन आचंल चौहान के नेतृत्व में किया साथ ही अभिभावक कृष्णा चौहान ने “ओ पालनहारे ” कार्यक्रम की प्रस्तुति दी विद्यालय के सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को जिला स्तर राजस्थान पर प्राप्त स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष आनद मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में अब्दुल लतीफ, रविंद्र सैनी, कमलेश कुमार बसेर, ललिता नामा, हेमंत कीर, सतीश यादव, अरविंद कुमार चौहान, सुधा जोशी, गुलाबचंद वर्मा, आशा मीणा, रुबीना बानो, महावीर कुमावत, सत्यनारायण सोनी, रवि कुमार बोयत, ओम प्रकाश शर्मा, अनुराधा वैष्णव, विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति ,एसएमसी समिति सहित विद्यालय के सभी शिक्षक विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक सत्यनारायण सोनी ने किया।

error: Content is protected !!