याचिकाकर्ताओं को आरएएस मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाएगा

अजमेर, 15 मार्च। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2021 के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली द्वारा SLP(C) No. 004270-71/2022, अंकित शर्मा एवं अन्य बनाम राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर व अन्य एवं SLP(C) Diary No. 7144/2022 दीपक कुमार एवं अन्य बनाम राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर व अन्य में पारित आदेश दिनांक 14.03.2022 की पालना में समस्त याचिकाकर्ताओं को उक्त परीक्षा में अस्थाई (Provisional) रूप से माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय खण्डपीठ जयपुर में विचाराधीन D.B.S.A.W. 429/2022 & 430/2022 के अंतिम निर्णयाधीन मुख्य परीक्षा दिनांक 20 व 21 मार्च, 2022 में सम्मिलित किया जा रहा है। याचिकाकर्ताओं का परीक्षा परिणाम सील्ड कवर में रखा जायेगा। उक्त याचिकाकर्ताओं के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाईट पर अपलोड किये जा रहे हैं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश एवं याचिकाकर्ताओं की सूची आयोग की वेबसाईट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। समस्त संबंधित सूचित रहें।
अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध Admit Card लिंक पर जाकर आवेदन-पत्र क्रमांक (Application No.) व जन्म दिनांक से डाउनलोड कर लेवें। साथ ही अभ्यर्थी https://sso.rajasthan.gov.in पर लाॅगिन कर Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment portal लिंक का चयन कर भी संबंधित परीक्षा का प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर एक फोटो एवं मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र अवश्य लेकर परीक्षा समय से 01 घण्टा पूर्व उपस्थित होवें। मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जावेगा। अभ्यर्थी परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ जारी आवश्यक अनुदेशों का अवलोकन कर लेवें।

error: Content is protected !!