चेटीचंड के उपलक्ष में 19 दिवसीय महोत्सव 33 संस्थाओं के सहयोग से 51 कार्यक्रम

महोत्सव का शुभारम्भ दुनिया की सबसे बड़ी 21 फुट की इष्ट झूलेलाल की विशाल प्रतिमा पर
संत-महात्माओं के सान्निध्य में ध्वाजारोहण
कार्यक्रम से होगा युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गो का सम्मान

अजमेर 20 मार्च-पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति की साधारण सभा रसोई बैक्विट हॉल स्वामी कॉम्पलेक्स में आयोजित की गई जिसमें शहर की विभिन्न आवासीय कॉलोनियों व क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों के आपसी सहयोग से 8वां झूलेलाल जयंती महोत्सव 23 मार्च से 10 अप्रेल तक मनाये जाने वाले कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।
अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि 19 दिन में 51 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें 33 संस्थाओं से अधिक का सहयोग रहेगा जिसमें सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा, खेलकूद प्रतियोगिताये, रक्तदान शिविर, सिन्धु रत्न सम्मान, सिन्धियत जी सुहिणी शाम, विचित्र वेशभूषा, चेटीचण्ड व नवसंवत्सर संगोष्ठी, बुजुर्गों, युवाओं, मातृ शक्ति का सम्मान, सिन्धी लेडीज क्लब का जलसा, झूलेलाल छठी उत्सव, मुण्डन हवन जनेउ, पंचाग टिप्पणो विमोचन, मातृ शक्ति जूलुस, मेराथन, प्रभात फेरी, सिन्धी भाषा मान्यता दिवस के साथ बोली व युवाओं में सिन्धु संस्कारों को देते हुए अनेकों धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।रैली शोभायात्रा का मार्ग में जगह जगह स्वागत जैसे कार्यक्रमों आयोजित किये जायेगें।

समारोह समिति के महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि स्थानीय संस्थाओं द्वारा अलग अलग कार्यक्रमों के संयोजक बनाये गये हैं जिनसे व्यवस्थायें पूर्ण रूप से सुचारू हो सके। 23 मार्च को सांय 5 बजे से 21 फुट की ईष्टदेव झूलेलाल की मूर्ति के समक्ष पूजन व संत-महात्माओं के सान्निध्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ जतोई दरबार में दांदूराम साहेब दरबार ट्रस्ट की देखरेख में होगी संयोजक राजेश खटवाणी व राहुल ठारवाणी रहेंगे।
24 मार्च को झूलेलाल मन्दिर जे.पी.नगर में झूलेलाल के पंझडा, संतो का आर्शीवचन व आरती का कार्यक्रम रहेगा जिसकी संयोजक पुष्पा साधवाणी रहेगीं।
25 मार्च सिन्धी समाज महासमिति की ओर से रसोई बैंक्विट हॉल, स्वामी कॉम्पलेक्स में सिन्धु रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक गिरधर तेजवाणी रहेगें। इसी दिन व्यापारिक संगठन रामगंज की ओर से झूलेलाल पंझडा संतो का आर्शीवाद होटल रिद्धि सिद्धि रामगंज पर आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक जरनेल सिंह व रमेश दरियाणी रहेगें।
26 मार्च फायसागर रोड की 20 संस्थाओं द्वारा श्री अमरापुर सेवाघर के सामने खेल मैदान प्रगति नगर पर छेज, गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक शंकर बदलाणी रहेगें।
27 मार्च को पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील द्वारा सिन्धु भवन पर निशुल्क चिकित्सा शिविर व धर्म ध्वजा पूजन किया जायेगा जिसके संयोजक कमल मोतियोणी व सोभराज विधाणी रहेगें। इसी दिन पूज्य सिन्धी पंचायत धोला भाटा की ओर से शिव मन्दिर पर सिन्धियत जी सुहिणी शाम का आयोजन किया जायेगा जिसके संयोजक आसनदास पारवाणी व सह-संयाजक महेश सुजनाणी व महेश साधवाणी रहेगें। अजयनगर सिन्धी समाज की ओर से ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम में बहिराणा साहिब का महंत स्वरूपदास उदासीन के सानिध्य में आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक के.टी. वाधवाणी होगें।
28 मार्च को सिन्धी समाज महासमिति द्वारा चेटीचण्ड व नवसम्वतसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा जिसके संयोजक भवानी शंकर थदाणी रहेगें।
29 मार्च को भारतीय सिन्धु सभा अजयनगर ईकाई व अजयनगर सिन्धी समाज द्वारा सतगुरू कॉलोनी द्वार से पार्वती उद्यान अजयनगर तक महारानी लाडी ब्ाई सिन्धु मातृशक्ति जुलूस का आयोजन किया जायेगा जिसकी संयोजक श्रीमति सुनीता रमेश लखाणी रहेगीं।
30 मार्च को सिन्धु सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सामुदायिक भवन मधुबन कॉलोनी नाका मदार में एक रंगारंग कार्यक्रम व बहिराणा साहिब का आयोजन रखा गया है जिसके संयोजक नरेश भाटिया व जेठो बालाणी रहेगें। इसी दिन जय झूलेलाल समिति द्वारा श्री बालेश्वर महादेव मन्दिर अम्बे विहार बी.के. कॉल नगर में सिन्धियत जी सौगात कार्यक्रम रखा गया है जिसके संयोजक हरीश शिवनाणी व वासुदेव टिलवाणी रहेगें।
31 मार्च को पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील द्वारा सिन्धु भवन पर लादा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है जिसके संयोजक माला टेवाणी व कचंन हरवाणी रहेगें। सिन्धु ज्योति सेवा समिति द्वारा जवाहर रंगमंच पर मुम्बई, दिल्ली, अजमेर के कलाकारों द्वारा गीत संगीत व नृत्य के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें जिसके संयोजक मंघाराम भिरयाणी रहेगें।
1 अप्रेल को पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील की ओर से सिन्धियत की सुरहाण व बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक माला टेवाणी व पूजा तोलाणी रहेगें। वैशाली सिन्धी सेवा समिति की ओर से पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम व बुजुर्गों का सम्मान आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक जयप्रकाश मेंघाणी रहेगें। सिन्धु विकास समिति चन्द्रवरदाई नगर द्वारा श्री गार्डन में एक शाम सिन्धियत के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक कपिल भाटिया प्रकाश मूलचंदाणी, चन्द्र नावाणी व रमेश एच. लालवाणी रहेगें। नवयुवक मण्डल आशा गज द्वारा पूज्य उद्रोलाल झूलेलाल मन्दिर पर बहिराणा, छेज् व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक रमेश गागनाणी व अजीत पमनाणी रहेगें। हरीसुन्दर, संत कवंराम, स्वामी सर्वानन्द, आदर्श विद्यालय व खारी खुई स्कूल में विचित्र वेशभूषा व निबंध प्रतियोगिताएंे आयोजित की जायेगी। डी.आर.एम. ऑफीस के शिव मन्दिर जी.एल.ओ. में झूलण की मौज व बहिराणा साहिब कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसके संयोजक कमल मोतियाणी व अशोक तोलाणी रहेगें।

2 अप्रेल चेटीचण्ड के दिवस पर पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील द्वारा राजीव सर्किल पंचशील से कॉलोनी के समस्त सेक्टरों में भ्रमण कर प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा जिसके संयोजक मुकेश आहूजा व सह-संयोजक मनोज मेंघाणी रहेगें। द्वितीय कार्यकम हासी बाई धर्मशाला, सिन्धुवाड़ी उदेरोलाल झूलेलाल मंदिर, आशागंज पर आयोजित होगा जिसके संयोजक लेखराज ठाकुर रहेंगे। तृतीय कार्यक्रम हवन, मुण्डन, जनेव व पंचाग विमोचन, झूलेलाल मन्दिर पर प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, वैशालीनगर पर आयोजित होगा। जिसके संयोजक ईश्वर जेसवाणी रहेंगे। सिन्धी युवा संघ की ओर से झूलेलाल मन्दिर केसरगंज पर धर्मध्वजा पूजन, भजन व आरती का आयोजन किया जायेगा जिसके संयोजक श्याम लालवाणी रहेगें। चतुर्थ कार्यक्रम छेज ऐं प्रसाद प्रेम प्रकाश आश्रम, आदर्शनगर के संयोजक महेेश ईसराणी, ज्योति चांदवाणी व ईश्वर टहिल्याणी रहेगें। भाटिया प्रोपर्टी चन्दवरदायी नगर, बहिराणा साहिब, ऐव शापिंग सेन्टर ,शास्त्री नगरः पूज्य सिन्धी पंचायत, शास्त्री नगर पर आयोजित होगा। जिसके संयोजक प्रकाश दादलाणी रहेंगा। रेल्वे सिन्धु सभा द्वारा एकता हॉल जोंसगंज पर बहिराणा साहिब का आयोजन किया जायेगा जिसके संयोजक गोविन्द आसुदाणी रहेगें। जुलूस के मार्ग पर सभी संस्थाओं की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जायेगा।
3 अप्रेल को सिन्धु समिति अजमेर द्वारा अनासागर चौपाटी पर दरियाह किनारे पूजन, दीपदान व महाआरती का आयोजन रखा गया है जिसके संयोजक जयकिशन लख्याणी रहेगें।
4 अप्रेल सिन्धी समाज महासमिति द्वारा सिन्धी लादा व ताम चटाभेटी स्वामी कॉम्पलेक्स, कचहरी रोड पर आयोजित होगा। जिसकी संयोजक प्रेम केवलरामाणी व हेमा साधवाणी रहेगी।
5 अप्रेल सिन्धी बोली विकास समिति द्वारा अनासागर चौपाटी पर मैराथन दौड का आयोजन रखा गया है जिसके संयोजक एम.टी. वाधवाणी रहेगें। शिवाजी कॉलोनी नानक का बेडा पर बहिराणा साहिब का आयोजन रखा गया है जिसके संयोजक गिरीश लालवाणी व सह-संयोजक हरीश वासवाणी रहेगें।
6 अप्रेल को बहिराणा साहिब, महाआरती ऐं आम भण्डारो, पार्वती उद्यान, संस्कार कॉलोनी में चन्द्र रूपाणी एण्ड पार्टी द्वारा आयोजित होगा। जिसके संयोजक चन्द्रप्रकाश व राजेन्द्र कुमार एवं रूपाणी परिवार रहेगा। फायसागर रोड की क्षेत्रीय 20 कॉलोनियों की ओर से जगदम्बा कॉलोनी में बहिराणा व छेज् सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है जिसके संयोजक सीमा मनोहरलाल पमनाणी को बनाया गया है।
7 अप्रेल को झूलेलाल छठी उत्सव, झूलेलाल मन्दिर, प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, वैशाली पर झूलेलाल सेवा मण्डली पर आयोजन होगा। जिसके संयोजक खुशीराम ईसराणी रहेंगे। इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, चांद बावड़ी पर नवयुवक मण्डल पर आयोजित होगा। जिसके संयोजक राम बलवाणी रहेंगे।
8 अप्रेल को सिन्धी लेडीज क्लब द्वारा जवाहर रंगमंच द्वारा क्लब का सालाना उत्सव रंगमंचीय कार्यक्रम के साथ सम्पन्न होगा जिसकी संयोजक दिशा किशनाणी रहेगीं।
9 अप्रेल को सिन्धी भाषा मान्यता दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का आयोजन सिन्धी शिक्षा समिति की ओर से हरीसुन्दर विद्यालय, स्वामी सर्वानन्द विद्यालय, संत कवंरराम विद्यालय, आदर्श विद्यालय व खारी खुई विद्यालय में होगा। जिसके संयोजक भगवान कलवाणी रहेेगें।
10 अप्रेल करे सिन्धी युवा संगठन की ओर जेएलएन. चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसके संयोजक कमल लालवाणी होगें। सिन्धी भाषा मान्यता दिवस की संगोष्ठी भारतीय सिन्धु सभा की ओर से झूलेलाल भवन चांद बावडी में होगा जिसके संयोजक घनश्याम भगत होगें। आदर्श सिन्धी पंचायत की ओर से प्रेम प्रकाश आश्रम आदर्श नगर में सांस्कृति संध्या, पंचायत का विमोचन व आतिशबाजी का आयोजन किया जायेगा जिसके संयोजक लाल नाथाणी सह-संयोजक लता गागनाणी व सुमन भम्भाणी होगें।
संरक्षक गिरधर तेजवाणी ने कार्यक्रमों बताया पूरे कार्यक्रम में संतो का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मण्डल-महन्त स्वरूपदास, महन्त हनुमानराम, स्वामी ईसरदास, स्वामी आत्मदास, स्वामी अर्जुनदास, भाई फतनदास, दादा नारायणदास, महेश तेजवाणी रहेगे।

प्रचार सचिव प्रकाश जेठरा ने बताया कि बैठक में शंकर बदलाणी, जोधा टेकचंदाणी, हरीश वर्याणी, जगदीश अभिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, जी.डी. वृदांणी, रमेश टिलवाणी, जगदीश भाटिया, मोहन तुलस्यिाणी, हरीश खेमाणी, अनिल आसनाणी, महेश टेकचंदाणी, मनीष गुवालाणी, दिशा किशनाणी, लाल नाथाणी, रमेश मेंघाणी, महेश मूलचंदाणी, भगवान साधवाणी, आई.जी. भम्भाणी, रमेश एच.लालवाणी, के.जे. ज्ञानी, मंघाराम भिरायाणी, हरीराम कोडवाणी, मनोज मेंघाणी, घनश्याम भगत, कुसुम आचार्य, पूजा तोलवाणी, नितेश टेकचंदाणी, राम बलवाणी, जेठो बालाणी, महेश गुरनाणी सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो.9414705705

error: Content is protected !!