सदस्यता अभियान में ज्यादा सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की मांग की

अजमेर 26 मार्च ( ) सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ वॉलेंट्री सेक्टर बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) व कांग्रेस सदस्यता अभियान के लिए मनोनीत अजमेर प्रभारी श्री मुमताज मसीह जी के आज अजमेर आगमन पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल ने सर्किट हाउस में उनसे मुलाकात कर माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। अग्रवाल ने श्री मुमताज मसीह से आग्रह किया कि जो भी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में बढ़चढ़कर मेहनत करके अधिक से अधिक सदस्य बनाये उन्हें ही संगठन में जिम्मेदारी मिलनी चाहिए क्योंकि सदस्यता अभियान में जो कार्यकर्ता ज्यादा सदस्य बनाते हैं उनकी उपेक्षा कर दूसरे लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी जाती है जिससे कार्यकर्ताओं में हताशा हो जाती है। श्री मसीह ने सदस्यता अभियान में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलाये जाने का आश्वासन दिया।

error: Content is protected !!